ट्रेंडिंग
Mom Son Viral Videos: Zoe Cannon और उनके बेटे अल्फी के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
डीएनए हिंदी: आज कल सोशल मीडिया पर मां बेटे की जोड़िया कमाल कर रही हैं. ऐसी एक जोड़ी टिक टॉक पर भी है. मां जोए कैनन और बेटे एल्फी के वीडियोज इंटरनेट पर धमाल मचाते रहते हैं. जोए की बहुत ही कम उम्र यानी 16 साल में शादी हो गई थी. इसके चलते आज वह 13 साल के बच्चे की मां हैं और दोनों साथ में इंटरनेट पर वीडियोज बनाते हैं. 29 साल की जोए कैनन टिकटॉकके वीडियोज बनाती हैं और लोग उनके बेटे को उनका भाई या उनका पति भी समझ लेते हैं.
जोए कैनन और एल्फी के साथ दिखती हैं औऱ उनके वीडियोज टिकटॉक लाखों व्यूज ले जाते हैं. जोए ने कहा है कि जब भी वो कोई नय वीडियो डालते हैं तो लोग यही सोचते हैं कि वे मां बेटे हैं या पति पत्नी. उन्होंने कहा कि वह यह सुनकर खुश होती है लेकिन उनके बेटे एल्फी इस बात से काफी असहज हो जाते हैं.
लड़की ने दिया अपनी हाइट बताने का चैलेंज, लड़कों ने खोल ली मैथ की किताब, देखिए कैसे फनी तरीके अपनाए
जोए ने बताया कि उन्होंने कोविड लॉकडाउन के कारण टिकटॉक पर वीडियोज बनाना शुरु किया था और वह कुछ ही दिनों में काफी फेमस हो गई थी. उन्होंने कहा कि वह ये वीडियोज अपने बेटे के साथ बोरियत खत्म होने के लिए बनाती थी लेकिन कुछ ही दिनों में काफी पॉपुलर हो गई थी.
बता दें कि जोए के टिकटॉक पर करीब 76000 फॉलोअर्स हैं. उन्होंने बताया कि वह 13 साल की उम्र में मां बन गईं थी. उन्होंने बताया कि वह उस दौरान एक लड़के को डेट कर रही थी और अपनी डिलीवरी डेट के चलते हाईस्कूल के एग्जाम देने नहीं जा पाईं थीं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.