Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Monkey Kiss: साथी को मनाने के लिए यूं किस करता दिखा बंदर, लोग बोले - बंदरों का इमरान हाशमी

इस वीडियो पर सोशल मीडिया में तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. हिना नाम की एक यूजर ने लिखा, नो मीन्स नो.

Monkey Kiss: साथी को मनाने के लिए यूं किस करता दिखा बंदर, लोग बोले - बंदरों का इमरान हाशमी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंस्टाग्राम पर एक बंदर का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बंदर दूसरे बंदर को जबर्दस्ती किस करता नजर आ रहा. अब न जाने वो किस कर रहा है या परेशान करने की कोशिश में लगा है लेकिन वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर यह बंदर करना क्या चाहता है. वीडियो के आखिर में आपको लगेगा कि वह अपने साथी को किस कर रहा है लेकिन शुरुआत में वह उसे परेशान करता दिख रहा है.

इस वीडियो पर सोशल मीडिया में तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. हिना नाम की एक यूजर ने लिखा, नो मीन्स नो. सुनित तनेजा ने लिखा , यह तो बंदरों का इमरान हाशमी निकला. चार दिन पहले सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो को अबतक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और कई लोगों ने इसे पसंद किया है.

 

यह भी पढ़ें: Bihar Viral Video: एक ही ब्लैक बोर्ड पर एक तरफ पढ़ाई जा रही है हिंदी और दूसरी तरफ उर्दू

वैसे बंदरों के बारे में कुछ भी कहना बहुत ही मुश्किल होता है. इनका बर्ताव समझना आसान नहीं होता. इस वीडियो को ही लीजिए यह कहना मुश्किल है कि ये आपस में खेल रहे हैं या एक बंदर दूसरे बंदर को मनाने की कोशिश कर रहा है. क्योंकि इतना तो साफ है कि दूसरा बंदर नाराज है वह इससे बात नहीं करना चाहता लेकिन वह हर हालत में इसे मनाने में लगा है.

यह भी पढ़ें: Pregnant Python के लिए 54 दिन तक रुका रहा हाईवे का काम

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement