Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Marriage with Alligator: मेयर ने मगरमच्‍छ से कर ली शादी, हजारों लोग हुए शामिल, सफेद कपड़ों में खूब जची 'अनोखी दुल्हन'

मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर के मेयर क्टर ह्यूगो ने पिछले कुछ दिन पहले मगरमच्छ से शादी कर ली. शादी में हजारों लोग शामिल हुए. इस दौरान दूल्हे के रिश्तेदारों ने भी मगरमच्छ के साथ सारी रस्में निभाई. 

Marriage with Alligator: मेयर ने मगरमच्‍छ से कर ली शादी, हजारों लोग हुए शामिल, सफेद कपड़ों में खूब जची 'अनोखी दुल्हन'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है. यही वजह है कि लोग अपने इस खास दिन को और स्पेशल बनाने का हर मुमकिन प्रयास करते हैं. इसके लिए वे महीनों पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देते हैं. मेहंदी, संगीत से लेकर दूल्हे-दुल्हन की एंट्री तक सब कुछ पहले ही प्लान होता है. मीडिया में भी अक्सर कई शादियां अपनी भव्यता और अनोखे अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं. ऐसी ही एक और शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि, यह शादी बाकी शादियों से कुछ ज्यादा ही अलग रही. शादी में दुल्हन कोई इंसान नहीं, बल्कि एक मगरमच्छ थी. इसके अलावा दूल्हा भी कोई आम आदमी नहीं, मेक्सिको सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर का मेयर था.  

क्या है पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर के मेयर क्टर ह्यूगो ने पिछले कुछ दिन पहले मगरमच्छ से शादी कर ली. शादी में हजारों लोग शामिल हुए. इन दौरान दूल्हे के रिश्तेदारों ने भी मगरमच्छ के साथ सारी रस्में निभाई. 

यह भी पढ़ें- Bill Gates ने शेयर किया अपना 48 साल पुराना रिज्यूमे, सोशल मीडिया पर ऐसा मिला रिएक्शन

 

 

क्या है वजह?
दरअसल, मैक्सिको की यह परंपरा सालों पुरानी है. यहां 1789 से ऐसा होता आया है.  मैक्सिको में इंसान, पर्यावरण और जानवरों के रिश्तों को मजबूत करने के लिए इस तरह की शादियां की जाती हैं. इसे निभाने के लिए रस्मों का खास ध्यान रखा जाता है. लोग सबसे पहले मगरमच्‍छ का नाम रखते हैं. इसके बाद शादी की तारीख तय की जाती है. शादी वाले दिन रिश्तेदारों और दोस्तों को इन्वाइट किया जाता है. इसके बाद सबके सामने शादी संपन्न की जाती है.

यहां के लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान से मनचाही चीज मिल जाती है. इसके अलावा ज्यादातर लोग अच्‍छी बारिश और अधिक मछली पाने के लिए इस तरह के आयोजन करते हैं. मेयर ने भी इसी मकसद से यह शादी की.

यह भी पढ़ें- Neeraj Chopra ने छुए बुजुर्ग फैन के पैर, वीडियो देख लोग बोले-नहीं बदला हमारा चैम्पियन  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement