Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

चलती ट्रेन पर बॉडी दिखाकर लड़कों ने की स्टंटबाजी, एक्शन लेने की तैयारी में पुलिस, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन प्लांट की ओर जा रही एक ट्रेन पर स्टंट परफॉर्म किया है. शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है.

चलती ट्रेन पर बॉडी दिखाकर लड़कों ने की स्टंटबाजी, एक्शन लेने की तैयारी में पुलिस, वीडियो वायरल

Social Media पर वायरल हो रहा है युवाओं के स्टंट का वीडियो.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत लोगों की जान पर भारी पड़ रही है फिर भी लोग मान नहीं रहे हैं. ग्रेटर नोएडा में कुछ लड़कों के ट्रेन पर स्टंट करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. यह ट्रेन नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन प्लांट की ओर आगे बढ़ रही थी. चलती ट्रेन पर युवाओं की बेखौफ स्टंटबाजी कई सवाल खड़े कर रही है.

रील्स बनाने की चाहत, युवाओं की जान पर भारी पड़ सकती है. वायरल वीडियो में दो लड़के एक अपनी बॉडी शो करते हुए स्टंट कर रहे हैं. यह वीडियो हर किसी को हैरान कर रहा है कि कैसे कोई अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसा कदम उठा सकता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- PM Modi US Visit: व्हाइट हाउस में जय हिंद की गूंज, बाइडेन से मिलकर क्या बोले पीएम मोदी? पढ़ें अहम बातें

चलती ट्रेन पर मसल्स दिखा रहे स्टंटबाज

युवा चलती ट्रेन से सीधे नहर में कूद रहे हैं. ट्रेन की रफ्तार धीमी है लेकिन जरा सी चूक पर बड़ा हादसा हो सकता था. अभी तक इन युवाओं के खिलाफ किसी भी तरह के एक्शन की खबर सामने नहीं आई है. यह मामला ग्रेटर नोएडा का है.

एक्शन लेने की तैयारी में पुलिस

पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद युवाओं की पहचान करने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि यह वीडियो एनटीपीसी प्लांट के पास का ही लग रहा है. वीडियो की जांच की जा रही है. इसमें दिख रहे युवकों की तलाश की जा रही है. उनके खिलाफ पुलिस एक्शन लेने वाली है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement