Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

चलती कार में 8 साल की बच्ची को सांप ने काटा, परिवार का हुआ बुरा हाल

बारिश के सीजन में कई जगहों पर सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं. एक शख्स के कार में भी सांप निकला. फिर क्या हुआ, जानने के लिए पढ़ें रिपोर्ट.

चलती कार में 8 साल की बच्ची को सांप ने काटा, परिवार का हुआ बुरा हाल

चलती कार में निकला सांप.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बारिश के दिनों में घर छोड़िए कार भी सुरक्षित नहीं रह गई है. अलीगढ़ के रहने वाले वाले एक शख्स की कार से जहरीला सांप निकला है. सांप सिर्फ निकला नहीं बल्कि एक 8 साल की बच्ची को काट भी लिया. जैसे ही इसकी भनक परिवार को लगा, सबकी हालत पतली हो गई. 

अलीगढ़ का एक परिवार कार में सवार होकर मथुरा के गोवर्धन मुड़िया मेले से लौट रहे था. पूरा परिवार गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने के बाद घर लौट रहा था. लोग अनजान थे कि उनके साथ एक सांप भी सवार है. जैसे ही कार कोयल रेलवे फाटक के पास पहुंची, कार में छिपे सांप ने बच्ची को डस लिया.

इसे भी पढ़ें- Viral News: एक करोड़ में भी नहीं बेचा कुर्बानी के लिए भेड़ का मेमना, कमर पर खुदी थी ऐसी खास बात

चलती कार में निकला सांप, लोगों ने जंगल में छोड़ा

जैसे ही बच्ची ने बताया कि उसे सांप ने डस लिया है, कार में मौजूद लोग हैरान रह गए. शख्स ने कार रोकी तो आसपास के लोग भी उतर आए. वहां मौजूद लोगों ने सांप को पकड़ लिया और उसे डिब्बे में बंद करके जंगल में छोड़ दिया.

सांप काटने के बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. कार सवार शख्स को भी नहीं पता है कि कैसे उसकी कार में सांप आ गया. सोशल मीडिया पर सांप का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement