Advertisement

Dog Attack Video: कुत्ते से जान के पंगा लेना पड़ा भारी, वीडियो में देखें कैसे शख्स को नोच खाया

Viral News: कुत्ते को मारकर दो लड़कों ने अपने लिए मुसीबत मोल ले ली. कुत्ते ने उन दोनों पर ही जानलेवा हमला बोल दिया.

Dog Attack Video: कुत्ते से जान के पंगा लेना पड़ा भारी, वीडियो में देखें कैसे शख्स को नोच खाया
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुत्ते को इंसानों का सबसे वफादार साथी माना जाता है जो कि अपने मालिक की जान बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान करने तक को तैयार हो जाते हैं. इसी वफादार कुत्ते पर जब कोई बेतरतीब हमला कर देता है तो फिर कुत्ता गुस्से में आक्रामक हो जाता है और गुस्से में इंसान की जान भी ले सकता है. ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शांत कुत्ते को मारकर जानबूझकर लड़कों ने अपने लिए आफत मोल ले ली क्योंकि कुत्ता उनकी जान का दुश्मन बन गया.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता और दो युवक खड़े दिखते हैं. वीडियो में दिख रहा एक लड़का बार बार लड़के को परेशान करता है. इसी बीच बार तेजी से कुत्ते के मुंह पर मार भी देता है. जोर से मारने के चलते कुत्ता गुस्से से बौखला जाता है और लड़के पर हमला बोल देता है.

चेन्नई में लग गई शराब पिलाने वाली वेंडिंग मशीन, ATM से कैश की तरह मिलेगी दारू

गुस्से से बौखलाया हुआ कुत्ता मारने वाले लड़के पर हमला बोल देता है और लड़के का हाथ मुंह के अंदर तक लेकर उसे दबोच लेता है. दूसरा लड़का कुत्ते को कंट्रोल करने की कोशिश करता है. ऐसे में कुत्ता उस पर भी टूट पड़ता है. लड़के कुत्ते से टकराव में घायल भी हो जाते हैं और लड़कों के लिए जान बचाना मुश्किल हो जाता है.

मंडप से भाग रहा था था दूल्हा, दुल्हन ने 20 किलोमीटर तक दौड़ाया और मंदिर में कर ली शादी

बता दें कि ट्विटर पर CCTV IDIOTS नाम के हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसे अब तक 1.7 मिलियन बार देखा गया है और 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement