ट्रेंडिंग
इस शख्स ने 'Wife For Sale' नाम से इंटरनेट पर पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी की तुलना पुरानी कार से की.
डीएनए हिंदी: ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी पत्नी को बेचने के लिए एक विज्ञापन दिया है. खबर है कि एक बार जब पत्नी छुट्टियां बिताने के लिए दोस्तों के साथ बाहर गई हुई थी तो पति ने अपनी पत्नी के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की. इस शख्स ने 'Wife For Sale' नाम से इंटरनेट पर पोस्ट करते हुए अपनी पत्नी की तुलना पुरानी कार से की.
'न्यूयॉर्क पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स का नाम रॉबी मैकमिलन है. वह पेशे से डीजे है. अपनी पत्नी सारा की तस्वीर के साथ उनसे यह मजाकिया पोस्ट किया. रॉबी ने इस पोस्ट में अपनी पत्नी को खरीदने के फायदे और नुकसान भी बताए. रॉबी ने सारा की तुलना कार से करते हुए पोस्ट में लिखा कि सारा की कंडिशन एवरेज से ऊपर है. उसके टायर्स अच्छे हैं. इसके 100 जोड़े और साथ में मिलेंगे. हर सुबह उसके एक्जॉस्ट से गंदी स्मेल आती है लेकिन खिड़की खोलते ही वह चली जाती है. वह corros lite और cocktails पर चलती है और ड्रिंक के हर गैलन पर अच्छी स्माइल देती है.
यह भी पढ़ें: Accident: खंभे से टकराया ट्रक, सड़क पर फूट गए 2,50,000 अंडे
रॉबी ने कहा कि हम करीब 20 साल से एक-दूसरे के साथ हैं और एक-दूसरे के साथ अडजस्ट हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि विज्ञापन के बाद मुझे सारा की बिक्री के लिए कुछ ऑफर मिले हैं लेकिन दुर्भाग्य से वह अब बाजार से बाहर हैं. रॉबी ने कहा कि वह कभी बिक्री के लिए नहीं हैं, वह लाखों में एक हैं.
यह कपल एसेक्स से हैं लेकिन अब प्यूर्टो रिको डी ग्रैन कैनरिया में रहते हैं और दो बच्चों के माता-पिता हैं. रॉबी के इस पोस्ट को सैकड़ों लाइक, शेयर और कमेंट्स मिले. खुद सारा ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया था. सारा ने कहा कि रॉबी बहुत मजाकिया है. जब मैंने पोस्ट देखी तो मैं बस हंसी क्योंकि वह हर समय इस तरह की चीजें करता है. वह थोड़ा सा मसखरा है.
यह भी पढ़ें: आखिरकार मिल ही गया पैसों का पेड़, 1,700 साल पुराना है इसका इतिहास
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.