Advertisement

Viral Video: 'तेरे नाम' गाने पर कबाड़ी वाले ने ऐसे लगाए सुर, आवाज सुनकर आप भी हो जाएंगे फैन

Viral Video: इस वीडियो को खुद 'तेरे नाम फिल्म' के डारेक्टर एक्टर सतीश कौशिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

Viral Video: 'तेरे नाम' गाने पर कबाड़ी वाले ने ऐसे लगाए सुर, आवाज सुनकर आप भी हो जाएंगे फैन

scrap buyer song Video Viral 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, सोशल मीडिया इसका जीता-जागता उदाहरण है. सोशल मीडिया आप हजारों वीडियो देख सकते हैं जहां लोगों में एक से एक टैलेंट आपको नजर आ जाएगा. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक कबाड़ी वाला बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का गाना गुनगुनाते नजर आ रहे है. शख्स जिस तरह से गाने में सुर लगा रहा है उसे सुनकर आप भी उसके टैलेंट के फैन हो जाएंगे.

इस वीडियो को खुद 'तेरे नाम फिल्म' के डारेक्टर एक्टर सतीश कौशिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, '20 साल बाद भी तेरे नाम के गाने की सार्वजनिक प्रशंसा. इस फिल्म पर गर्व है.' 

ये भी पढ़ें- 61 साल से नहीं सोया ये शख्स, आंख बंद करने पर भी नहीं आती नींद, बताई चौंकाने वाली वजह

वीडियो को अब तक 99,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जबकि 28,00 के करीब लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स साइकिल रिक्शा पर कबाड़ा खरीदता घूम रहा है. उसके हाथ में एक माइक लगी हुई है. एक गली में जैसे ही वह पहुंचता तो तेरे नाम फिल्म का सॉन्ग गाने लग जाता है.

शख्स की आवाज इतनी सुरीली है कि उसके गाने को सुनकर हर कोई फैन हो जाए. गाना गाने के बाद फिर कबाडे की आवाज लगाता है. शख्स की आवाज सुनकर लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं और वीडियो पर शेयर-कमेंट भी कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, 'हमारे यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है. बस उसे सही वक्त और सही राह नहीं मिल पाती.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement