Advertisement

बिकनी गर्ल के बाद अब चर्चा में युवक, Metro में अचानक कपड़े उतारकर नहाने लगा, वीडियो Viral

New York subway Bathing Video: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में मेट्रो के अंदर एक शख्स का नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बिकनी गर्ल के बाद अब चर्चा में युवक, Metro में अचानक कपड़े उतारकर नहाने लगा, वीडियो Viral

man bathing inside metro

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट की दुनिया से आए दिन तमाम तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से मेट्रो में वीडियो बनाने का ट्रेंड चल पड़ा है. हाल ही में दिल्ली मेट्रो में बिकनी गर्ल का क्लिप वायरल हुई थी. अब अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी (New York City) से ऐसा ही एक युवक का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक लड़का चलती मेट्रो में अचानक कपड़े उतारकर नहाने लगता है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सेफद शर्ट और ब्लैक पेंट पहनकर एक लड़का मेट्रो में सफर कर रहा है. उसके पास एक महिला बैठी है. तभी लड़का अचानक सीट से उठता है और अपनी शर्ट को उतार देता है. फिर पेंट को भी निकाल देता है. इसके बाद सामने रखे सूटकेस को खोलता है और उसमें से पानी की बोतल निकालकर अपने ऊपर डालने लगता है. फिर एक बड़े पीले स्पंज से शरीर को रगड़ कर नहाता है. इस दौरान साबुन का झाग भी बनते हैं.

ये भी पढ़ें- जयमाल के बाद दुलहन ने स्टेज पर ही कर दी फायरिंग, दूल्हे की शक्ल पर बज गए 12

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
शख्स यही नहीं रुकता. इसके बाद वह सूटकेस के अंदर से तोलिया निकालता है और अपने शरीर को पोंछने लगता है. यह नजारा देख पास बैठी महिला और एक व्यक्ति उठकर चले जाते हैं. शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इसे शेयर करते हुए अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है कि शख्स मेट्रो से बाहर निकलने हुए लोगों को देखकर मुस्कुराता है और लोग उसे देखकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement