Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Leopard Attack Video: ट्रकों के बीच से आया तेंदुआ, दाएं बाएं देखा और आदमी के बगल में सो रहे कुत्ते को ले गया

Leopard vs Dog का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक कुत्ते को तेंदुआ ट्रकों के बीच से उठा कर ले जाता है.

Leopard Attack Video: ट्रकों के बीच से आया तेंदुआ, दाएं बाएं देखा और आदमी के बगल में सो रहे कुत्ते को ले गया

Leopard Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र के जुन्नर से एक वीडियो सामने आया है जिसे देख लोग हैरान हो गए हैं. यहां ट्रकों के बीच अचानक सोमवार तड़के एक तेंदुए ने कुत्ते का शिकार कर लिया. तेंदुए की यह करामात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. बिग कैट के नाम मशहूर तेंदुए (Leopard Attack Video) ने सोते हुए कुत्ते पर जोरदार हमला किया था. यह कुत्ता एक आदमी की खटिया के पास में सो रहा था और जब तेंदुए (Leopard Viral Video) ने कुत्ते का शिकार किया तो खटिया पर सोता आदमी डर के मारे जाग गया. 

यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे में एक पशु बचाव केंद्र RESQ चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक नेहा पंचमिया द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने खटिया पर सो रहा है और उसकी खटिया के पास ही कुत्ता भी सो रहा था. दूसरी ओर कई सारे ट्रक खड़े दिख रहा है. ट्रक के नीचे से एक तेंदुआ निकलता दिखाई देता है और तेज रफ्तार से आता है और खटिया के पास सोए कुत्ते पर अटैक करने को रैडी हो जाता है. 

हिन्दू होकर मुस्लिम लड़की को बाइक पर घुमाना पड़ा भारी, युवकों ने कर दी शख्स की पिटाई

तेंदुए की आहट से डर गया शख्स 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तेजी से तेंदुआ कुत्ते को अपने मुंह से पकड़ लेता है और कुत्ता रेंगता हुआ नजर आता है. ऐसे में खटिया पर सोया आदमी जाग जाता है और घटनाओं पर चौंक जाता है. शख्स काफी डर जाता है और अपना फोन निकाल कर कुछ देखने लगता है. 

'गाड़ी बंगले वाली कमाऊ बीवी हो और' शादी के लिए लड़के ने बनाई शर्तों की ऐसी लंबी लिस्ट  

वायरल हो गया वीडियो 

बता दें कि यह वीडियो 16 मई को अपलोड किया गया था और इसे अब तक 88 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. इसे 103 लोगों ने रीट्वीट किया है साथ ही 475 लोगों ने इस वीडियो को अब तक लाइक किया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement