Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Shocking Video: शादी की शहनाई मातम में बदली, घोड़े पर बैठे दूल्हे को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

Shocking Video: मध्य प्रदेश में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दुख जता रहे हैं. दूल्हा NSUI का पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुका था.

Latest News
Shocking Video: शादी की शहनाई मातम में बदली, घोड़े पर बैठे दूल्हे को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत
Add DNA as a Preferred Source

Shocking Video: जिंदगी बहुत छोटी हो गई है. इसका नजारा आप लोग रोजाना सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियोज में देखते ही रहते हैं. शादी के स्टेज पर नाचते-नाचते मर जाना, क्रिकेट मैच खेलते समय अचानक बेहोश होकर गिरना और मौत आ जाना जैसी घटनाएं रोजाना हो रही हैं. ऐसी ही एक शॉकिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे की मौत अपनी ही शादी में घोड़ी पर बैठे-बैठे दिल का दौरा पड़ने से हो गई और खुशियों से भरा माहौल शोक में बदल गया. मध्य प्रदेश के श्योपुर में हुए इस दुखद वाकये का वीडियो देखकर लोग बेहद दुख जता रहे हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश में ही कुछ दिन पहले एक युवती भी अपनी बहन की शादी में स्टेज पर नाचते-नाचते अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण मर गई थी. वह शॉकिंग वीडियो भी लोगों के बीच बेहद चर्चा का कारण बना था और अब यह एक और वाकया सामने आ गया है.

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा विवाह मंडप में घोड़ी पर बैठा दिख रहा है. ढोल-नगाड़ों की थाप पर बारात में लोग नाच रहे हैं. इस दौरान दूल्हे के कुछ दोस्त उसके साथ बातचीत कर रहे हैं. बात करते-करते अचानक दूल्हा घोड़े पर आगे की तरफ झुकने लगता है और बेहोश हो जाता है. उसके दोस्त उसे संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक दूल्हा घोड़े की गर्दन पर सिर टिकाकर बेहोश हो जाता है. इससे शादी में हड़कंप मच जाता है. वीडियो यहीं तक है. 

वैलेंटाइन-डे के दिन हुई यह हृदय विदारक घटना
यह हृदय विदारक घटना वैलेंटाइन-डे यानी 14 फरवरी की रात में हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्योपुर शहर की एक सरकारी टीचर की शादी सूसवाड़ा निवासी प्रदीप जाट से तय हुई थी. प्रदीप जाट 14 फरवरी को बारात लेकर श्योपुर पहुंचे थे. जाट छात्रावास में शादी का मंडप सजाया गया था. दूल्हे प्रदीप ने गोडडी से उतरकर तोरण द्वार की रस्म निभाई. इसके बाद उसके दोस्तों ने उसे बारात के डीजे पर डांस कराया. फिर वह दोबारा घोड़ी पर सवार होकर वरमाला के लिए पंडाल के अंदर स्टेज की तरफ जा रहा था. इसी दौरान उसे साइलेंट हार्ट अटैक आया. उसे पहले CPR दिया गया. इसके बाद बाराती उसे तत्काल जिला हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

स्टेज पर बैठी रह गई दुल्हन
दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत के दौरान दुल्हन स्टेज पर पहुंची हुई थी और वरमाला के लिए उसका इंतजार कर रही थी. जैसे ही उसे और उसके परिजनों को दूल्हे की तबीयत बिगड़ने और फिर मौत होने की खबर मिली तो वे सन्न रह गए. दोनों परिवारों में मातम के हालात बन गए.

NSUI का जिला अध्यक्ष रह चुका था दूल्हा
बताया जा रहा है कि दूल्हा प्रदीप जाट कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI का जिलाध्यक्ष रह चुका है. उसके चाचा योगेश जाट कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं. प्रदीप की मौत के बाद उसके परिवार में मातम का माहौल है. शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार उसके गांव सूसवाड़ा में किया गया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement