ट्रेंडिंग
यह ट्रेन आगरा जाने के लिए निकली थी. ट्रेन को मथुरा होते हुए आगरा पहुंचना था लेकिन गलत रास्ता फॉलो करने की वजह से वह राजस्थान के दौसा पहुंच गई.
डीएनए हिंदी: जाना था जापान पहुंच गए चीन...यूं तो यह गाना ही है लेकिन एक ट्रेन ड्राइवर यानी लोको पायलट के लिए यह गाना सच साबित हो गया. दरअसल इन्हें सही रास्ता नहीं पता था. इसके चलते जहां जाना था वहां पहुंचा इंतजार और ट्रेन किसी और स्टेशन पर एंट्री मार गई.
यह घटना किसी पैसेंजर ट्रेन की नहीं बल्कि मिलिट्री ट्रेन की है. यह ट्रेन आगरा जाने के लिए निकली थी. ट्रेन को मथुरा होते हुए आगरा पहुंचना था लेकिन गलत रास्ता फॉलो करने की वजह से वह राजस्थान के दौसा पहुंच गई. सारी गड़बड़ इसलिए हुई क्योंकि ट्रेन चला रहे लोको पायलट को रास्ता नहीं पता था और रास्ते में किसी सिग्नल पर उसे रोका भी नहीं गया. इस वजह से ट्रेन गलत ट्रैक पर चली गई और रास्ता भटक गई.
यह ट्रेन भारतीय सेना की जरूरत का सामान लेकर जा रही थी. इसके साथ ही कुछ लोग भी सवार थे. हैरत की बात यह है कि ट्रेन में सवार लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं हुआ कि ट्रेन गलत जा रही है. उन्हें भी यह जानकारी तब मिली जब ट्रेन दौसा पहुंच गई.
यह भी पढ़ें: फौजी बेटे के विदा करते हुए यूं छुप-छुप कर रोई मां, वायरल हुई Emotional Photo
राहत की बात यह रही कि ट्रेन के गलत रास्ते पर जाने के बाद भी किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ. इस तरह गलत ट्रैक पर चलने से कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. वहीं जब ट्रेन दौसा पहुंची तो वहां के ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी जानकारी मिली और उसने मालगाड़ी को आगे जाने से रोक दिया जिसके बाद इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई.
जांच में जुटी कमेटी
इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए कमेटी का गठन किया है. बता दें कि आनन-फानन में आगरा और जयपुर मंडल ने जांच कमेटी का गठन किया है. ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड से अब इस मामले पर सवाल-जवाब किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Viral: लल्ला बुलाती हैं लड़कियां, कहती हैं औकात में रहो...गुस्साए लड़कों ने प्रिंसिपल को लिखा लेटर
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.