Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Animal Videos: शेरनियों के बीच तेंदुए को देख भड़का शेर, झपट्टा मारकर किया चारों खाने चित्त

यह खतरनाक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो देखकर किसी को भी जोश आ जाएगा और डर की तो आप पूछिए मत.

Animal Videos: शेरनियों के बीच तेंदुए को देख भड़का शेर, झपट्टा मारकर किया चारों खाने चित्त
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शेर को जंगल का राजा यूं ही नहीं किया जाता. उसकी ताकत, तेजी और दिमाग ऐसा है जो किसी किसी भी जानवर पर भारी पड़ सकता है. शेर के इसी शेरदिली की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. इस वीडियो को देखकर आप भी कह उठेंगे कि राजा यूं ही राजा नहीं होता. वीडियो में आप देखेंगे कि शेर एक ही झटके में तेंदुए जैसे खतरनाक शिकारी का काम तमाम कर देता है.

यह खतरनाक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो देखकर किसी को भी जोश आ जाएगा और डर की तो आप पूछिए मत. वीडियो में आप देखेंगे कि कई सारी शेरनियां और एक तेंदुआ नजर आ रहा है. तेंदुआ, शेरनियों के बीच आराम से लेटा है. इसी बीच एक बब्बर शेर आता है और एक ही झटके में उसे चित कर देता है. वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

 

यह भी पढ़ें: Bihar: बीच सड़क पर मछलियों की बारिश, लूटने की होड़ में कोई बाल्टी तो कोई हेलमेट लेकर पहुंचा

वीडियो में आप देखेंगे कि बब्बर शेर दौड़ते हुए आता है और एक ही वार में तेंदुए का काम तमाम कर देता है. दरअसल, कई शेरनियों के बीच तेंदुआ बहुत ही मस्ती में आराम फरमा रहा होता है. उसे क्या पता था कि थोड़ी देर में सीन बदल जाएगा. उसे देखकर बब्बर शेर को गुस्सा आ जाता है. इसके बाद वह एक ही वार में तेंदुए का ऐसा हाल करता है जिसे तेंदुआ जिंदगीभर नहीं भूलेगा. वीडियो इंस्टाग्राम पर wild_animal_shorts_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: OMG ! 113 साल के दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स ने दी हेल्दी लाइफ की टिप, कहा- थोड़ी-थोड़ी पिया करो

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement