Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Leopard Attack Video: 'आजा, आजा' कहकर कर रहे थे तेंदुए से मस्ती, वो सच में आ गया, फिर हुआ दहलाने वाला काम

Leopard Attack Video: मध्य प्रदेश के शहडोल में सोन नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए लोगों के साथ यह हादसा हुआ है, जिसमें तेंदुए ने 3 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
Leopard Attack Video: 'आजा, आजा' कहकर कर रहे थे तेंदुए से मस्ती, वो सच में आ गया, फिर हुआ दहलाने वाला काम
Add DNA as a Preferred Source

Leopard Attack Video: मध्य प्रदेश के शहडोल इलाके में पिकनिक के दौरान तेंदुए से मस्ती करना कुछ लोगों को बेहद भारी पड़ गया. शहडोल की खितौली रेंज के जंगल में सोन नदी के किनारे पिकनिक मना रहे लोगों ने तेंदुए को देखकर उसकी वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. मोबाइल पर रिकॉर्डिंग के दौरान वे लोग चिल्ला-चिल्लाकर तेंदुए को 'आजा, आजा' कहते हुए छेड़ने लगे. उनके चिल्लाने से नाराज होकर तेंदुआ अचानक उनकी तरफ दौड़ पड़ा और हमला कर दिया. तेंदुए ने भीड़ में से तीन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दिया है, जिनमें एक महिला और एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है. दो लोगों के सिर में गंभीर चोट आई हैं. इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जो बेहद वायरल हो गया है. इस वीडियो को देखकर लोग तेंदुए से छेड़छाड़ के लिए उन लोगों पर बेहद नाराज दिखाई दे रहे हैं.

क्या दिख रहा है 30 सेकंड की वीडियो क्लिप में

इस घटना का 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो रविवार(20 अक्टूबर) का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोगों का ग्रुप जंगल में तेंदुए को देखकर उत्साहित होकर 'आजा, आजा' कहते हुए चिल्ला रहा है और तेंदुए को अपने पास बुला रहा है. इस दौरान कुछ लोग मोबाइल से ये नजारा शूट कर रहे हैं. अचानक तेंदुआ इन लोगों की आवाज सुनकर उनकी तरफ तेजी से दौड़ने लगता है. यह देखकर सभी में भगदड़ मच जाती है और वे खौफजदा होकर 'भागो-भागो' चिल्लाते हुए दौड़ने लगते हैं. इसके बाद तेंदुआ दो व्यक्तियों पर हमला करता है और तीसरे व्यक्ति को नीचे गिरा लेता है. तेंदुआ नीचे गिरे हुए व्यक्ति को पंजे से नोंचना शुरू कर देता है. ये देखकर उसके बाकी साथी तेज आवाज में हो-हल्ला करते हुए तेंदुए की तरफ दौड़ने लगते हैं. इसके बाद तेंदुआ वहां से वापस जंगल की तरफ दौड़ जाता है.

कुछ दिन पहले ही टाइगर अटैक हुआ था इलाके में

शहडोल के जिस इलाके में यह घटना हुई है, उस इलाके में कुछ दिन पहले टाइगर ने भी हमला किया था. शहडोल के SDFO बादशाह रावत ने कहा कि इसी इलाके में कुछ दिन पहले टाइगर अटैक हुआ था. टाइगर ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया था. इसके चलते वन विभाग ने लोगों को जंगल में नहीं जाने की सलाह दे रखी है. इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई थी और हम सभी गांव वालों को भी बार-बार आगाह कर रहे हैं. ऐसी घटनाओं में मदद करने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement