Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Funny Wedding Video: इस आलसी दूल्हे को पूरी दुनिया कर रही है प्रणाम, मंडप पर की ऐसी हरकत

Wedding Video: शादी के मंडप पर दूल्हे का आलस हर किसी को गुदगुदा रहा है. लोग शादी की थकावट से परेशान दूल्हे के हाल पर हंसने को मजबूर हैं.

Funny Wedding Video: इस आलसी दूल्हे को पूरी दुनिया कर रही है प्रणाम, मंडप पर की ऐसी हरकत
Add DNA as a Preferred Source

ढीएनए हिंदी: शादी किसी भी लड़के या लड़की के लिए बड़ा दिन होती है. हर कोई इस दिन को खास बनाने के लिए एक से बढ़कर एक तैयारी करता है. खास दिन कोई कमी न रह जाए इस कोशिश में लोग 6 महीने पहले से काम शुरू कर देते हैं इन कामों में जितनी थकावट होती है उसका तो क्या ही जिक्र करें. शक्ल पर भी नजर आने लगती हैं अब यह जिम्मेदारी हमारी होती है कि किसी तरह इस थकावट को पीछे धकेल कर हम अपने हर पल को इंजॉय करें लेकिन एक बेचारा दूल्हा इस थकावट को हरा नहीं पाया अब इसे थकावट कहें या आलसीपन यह तो इसके घरवाले ही जानते होंगे. यह दूल्हा इंटरनेट पर Lazy Groom के नाम से मशहूर हो गया है. बारात और जय माला के बाद फेरों तक इतना थक गया कि इसका वीडियो चर्चा में आ गया.

मंडप में बैठे-बैठे जमहाई ले रहा था दूल्हा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देखेंगे, जब मंडप में पंडितजी मंत्र पढ़ रहे होते हैं तो दूल्हे को नींद आने लगती है. नींद उस पर इस कदर हावी हो रही होती है कि उसे बार-बर जमहाई आ रही थी. इंटरनेट पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसे आलसी दूल्हा कहने लगे. इतना ही नहीं, जैसे ही पंडित जी ने दूल्हे को अग्नि में गंगाजल को डालने के लिए कहा तो वह जमहाई लेते हुए यह करता है और दुल्हन उसे देख लेती है. दुल्हन का रिएक्शन देखने लायक होता है. वह दूल्हे को देखकर मुस्कुराने लगती है.

यह भी पढ़ें: फेरे से पहले खुला दूल्हे का बालों का राज, नजारा देख दुल्हन को आ गए 'चक्कर'

दूल्हे ने जैसे ही जमहाई ली लोग उसे इंटरनेट पर ट्रोल करने लगे. लोगों ने कहा कि दूल्हे का रिएक्शन ऐसा लग रहा है जैसे उसका शादी करने का मूड नहीं लेकिन फिर भी उसे मंडप के सामने बैठा दिया गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर couple_official_page नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट कर दूल्हे को ट्रोल किया.

यह भी पढ़ें: पुरानी साइकल नहीं, जैसे Mercedes खरीद ली...दिल छू लेगा वीडियो

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement