Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Kshama Bindu की शादी कराने से पीछे हटे पंडित जी, कहा- टेप पर मंत्र बजाकर कर लूंगी रस्में

क्षमा बिंदु का कहना है कि जिन पंडित जी ने पहले इस शादी को संपन्न कराने की बात कही थी, अब वह इससे पीछे हट गए हैं.

Kshama Bindu की शादी कराने से पीछे हटे पंडित जी, कहा- टेप पर मंत्र बजाकर कर लूंगी रस्में
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: खुद से ही शादी करने का ऐलान कर चर्चा में आईं क्षमा बिंदु की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कुछ लोग जहां उनके फैसले को महिलाओं की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं तो कई ने इसे हिंदुत्व के खिलाफ करार दिया है. इतना ही नहीं, विवाह कराने पर सहमति देने वाले पंडित जी भी अब पीछे हट गए हैं. 

मामले की जानकारी देते हुए क्षमा बिंदु ने कहा, 'जिन पंडित जी ने पहले इस शादी को संपन्न कराने की बात कही थी, अब वह इससे पीछे हट गए हैं. पंडित जी का कहना है कि वह इस विवाह को नहीं करा सकते हैं. मैं अब टेप पर मंत्र चलाकर ही शादी की रस्में पूरी कर लूंगी.'

क्षमा बिंदु का कहना है, 'एक बार मैं पारंपरिक तरीके से विवाह कर लूं, उसके बाद इसका कानूनी तरीके से रजिस्ट्रेशन भी कराऊंगी. यह रजिस्ट्रेशन किसी भी अन्य कपल की तरह ही होगा.' ऐसी शादियों को लेकर भारत में कोई कानून न होने की बात पर उन्होंने कहा, 'हां यह बात सही है कि भारत में इसे लेकर कोई कानून नहीं है लेकिन यह भी उतना ही सच है कि ऐसी शादी करना अवैध भी नहीं है. ऐसे में मैं पंजीकरण के लिए आवेदन करूंगी और मेरी शादी वैध होगी.'

ये भी पढे़ं- Offer For Smokers: सिगरेट छोड़ने के बदले मिलेगा 40 हजार का इनाम, बस करना होगा यह काम

इसके अलावा क्षमा का कहना है कि अब वे मंदिर में शादी नहीं करेंगी. उन्होंने कहा, 'मैं किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती हूं. इसलिए अब मैंने शादी का स्थान बदलने का भी फैसला लिया है.'

क्या होती है Sologamy marriage?
बता दें कि क्षमा बिंदु ने 11 जून को सोलोगैमी (Sologamy) के तहत शादी करने का फैसला लिया है. यह Sologamy marriage से जुड़ा भारत का पहला मामला होगा. अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में सेल्फ मैरिज का कॉन्सेप्ट अनजाना नहीं है लेकिन भारत के लिए यह शब्द नया है. जैसे पॉलीगैमी को बहुविवाह और मोनोगैमी को एक विवाह कहते हैं, ठीक वैसे ही सोलोगैमी को हिंदी में स्व-विवाह कहते हैं. यह खुद से ही शादी करने का एक तरीका है. 

ये भी पढ़ें- Bihar: CTET पास युवक जिसे बनना था टीचर, ई-रिक्शा चलाने को है मजबूर

सोलोगैमी पर क्षमा का कहना है, यह खुद के प्रति एक कमिटमेंट और खुद को स्वीकार करने की एक पहल है.  शादी में बेशक कोई दूल्हा नहीं होगा, बारात नहीं होगी लेकिन इस शादी के लिए लहंगा, पार्लर से लेकर ज्वेलरी तक बाकी सारी बुकिंग हो गई हैं. यहां तक कि क्षमा ने अपने लिए 2 हफ्ते का हनीमून भी बुक किया है. वह कहती हैं कि वे शादी के बाद हनीमून पर गोवा जाएंगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement