ट्रेंडिंग
आइए जानते हैं आम को लेकर ऐसे ही कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जिनके बारे में पढ़कर आपको भी हैरानी होगी.
डीएनए हिंदी: क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में आम की 1,500 से ज्यादा किस्में हैं? इतना ही नहीं, इनमें से करीब 1,000 किस्में भारत में उगाई जाती हैं. हर किस्म की अपनी अलग पहचान, महक और स्वाद होता है. इन्हीं में से एक है 'चौसा' आम. आम के शौकीनों को चौसा खूब पसंद है. सुनने में इसका नाम जितना अजीब है, स्वाद में यह उतना ही रसदार और मीठा होता है. आइए जानते हैं आम को लेकर ऐसे ही कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जिनके बारे में पढ़कर आपको भी हैरानी होगी.
कहां से आया 'मैंगो' नाम?
मैंगो शब्द पुर्तगीज शब्द मंगा (Mangga) से बना है. कहा जाता है कि जब पुर्तगाली पहली बार केरल पहुंचे तो उन्होंने लोगों से आम का नाम 'मंगा' सुना और उसी को अपना लिया. मलयालम भाषा में आम को मंगा कहा जाता है. जानकारी के अनुसार, भारत में 5,000 साल पहले उगाए गए थे. ईस्ट खान्देश में आज भी 300 साल पुराना आम का पेड़ है जिसके फल अब भी उतने ही रसभरे होते हैं.
यह भी पढ़ें: मुर्गे के मर्डर से गम में डूबा शहर, फूट-फूट कर रोए हजारों लोग
कैसे पड़ा 'चौसा' नाम?
इसका कनेक्शन शेरशाह सूरी से है. कहा जाता है कि साल 1539 में बिहार के चौसा में हुए एक युद्ध के दौरान शेरशाह सूरी ने हुमायूं को पराजित कर दिया था. इस जीत से वे इतने खुश हुए कि उन्होंने अपने मनपसंद आम का नाम चौसा रख दिया. बस तभी से इसे चौसा के नाम से जाना जाने लगा.
ये भी पढ़ें- Weird: महिला ने ऑर्डर किया एग बर्गर, घर आई ऐसी चीज कि खाते ही आ गई उल्टी
किस आम का होता है सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट?
बता दें कि दुनिया में 2.5 करोड़ टन आम भारत से ही आते हैं. हमारा देश भारी मात्रा में आम एक्सपोर्ट भी करता है. वहीं अल्फांसो आम एक ऐसी किस्म है जिसका एक्सपोर्ट सबसे ज्यादा होता है. यह महाराष्ट्र में पाया जाता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो अल्फांसो की मिठास, महक और स्वाद बाकी आमों से एकदम अलग है. पूरी तरह से पकने के बाद भी यह आम करीब एक हफ्ते तक खराब नहीं होता है. यही वजह है कि इसका निर्यात ज्यादा होता है. इसके बाद इस लिस्ट में केसर, तोतापुरी और बंगनपाली जैसी वैराइटीज शामिल हैं.
कच्चा आम खट्टा और पका आम मीठा क्यों होता है?
कच्चे आम में एसिड की मात्रा ज्यादा और शुगर की मात्रा कम होती है. इसके चलते यह स्वाद में खट्टा होता है, वहीं पकने के बाद आम में नेचुरल शुगर की क्वॉन्टिटी बढ़ जाती है और एसिड कम होने लगता है. इससे इसका स्वाद मीठा हो जाता है.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.