Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Fact: इंसान की हथेलियों और तलवों पर क्यों नहीं उगते बाल? ये रहा जवाब

इंसान की हथेलियों और तलवों पर बाल क्यों नहीं होते हैं, यह बात लंबे समय से वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बनी हुई थी. हालांकि, साल 2018 में हुए एक शोध में आखिरकार इस सवाल का जवाब मिल ही गया. 

Viral Fact: इंसान की हथेलियों और तलवों पर क्यों नहीं उगते बाल? ये रहा जवाब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आपने कई ऐसे जानवर देखें होंगे जिनकी हथेलियों और पैरों के नीचे बाल रहते हैं लेकिन हम इंसानों के साथ ऐसा नहीं है. किसी भी उम्र के इंसान की हथेलियों या पैरों के तलवों पर बाल नहीं होते हैं लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. 

साइंस अलर्ट वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंसान की हथेलियों और तलवों पर बाल क्यों नहीं होते हैं, यह बात लंबे समय से वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बनी हुई थी. हालांकि, साल 2018 में हुए एक शोध में आखिरकार इस सवाल का जवाब मिल ही गया. 

यह है वजह
मामले को लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया की त्वचा विशेषज्ञ सारा मिलर ने कॉसमॉस वेबसाइट से बात करते हुए बताया, हमारे शरीर में एक खास तरह का प्रोटीन होता है जिसे Wnt कहते हैं. ये प्रोटीन एक मैसेंजर की तरह काम करता है जो सेल्स के बीच बालों के उगने, स्पेस, और उनके बढ़ने की जानकारी ले जाता है. इस प्रोटीन द्वारा दिए जाने वाले सिग्नल बालों को उगाने के लिए जरूरी होते हैं.

यह भी पढ़ें- Kili Paul को मिल रही हैं धमकियां ? इंस्टाग्राम पर क्यों लिखी ऐसी बात 

सारा ने बताया कि शरीर के जिन हिस्सों में बाल नहीं उगते, जैसे तलवे और हथेलियां, उनमें प्राकृतिक रूप से शरीर में मौजूद अवरोधक होते हैं जो इस प्रोटीन को अपना काम करने से रोकते हैं. ये अवरोधक भी एक तरह के प्रोटीन ही होते हैं जिन्हें Dickkopf 2 (DKK2) कहा जाता है. 

सारा ने आगे कहा, 'इसे लेकर चूहों पर एक रिसर्च की गई. रिसर्च के दौरान जब चूहों के अंदर से DKK2 प्रोटीन को हटाया गया तो उनकी हथेली पर, जहां बाल नहीं आते हैं, वहां भी बाल उगने लगे. इसके बाद खरगोशों पर भी ऐसा ही एक टेस्ट किया गया. इस दौरान पता चला कि उनके अंदर ये प्रोटीन काफी कम पाया जाता है. यही वजह है कि उनके हाथ-पैरों पर ज्यादा बाल उगते हैं.'

यह भी पढ़ें- बेटी ने अस्पताल में आखिरी सांसें ले रहे पिता को पिलाई शराब, वजह जान लोगों ने की तारीफ

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement