Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Kidnap For Rape and Murder: बच्चों का किडनैप, रेप, टॉर्चर और मर्डर, ऐसे हुआ महिला की इस हैवानियत का खुलासा

बेवान दो लोगों के साथ मिलकर एक लड़की का रेप कर चुकी है. इस दौरान उसने घटना का वीडियो बनाया और उसे ऑनलाइन शेयर कर दिया. 

Kidnap For Rape and Murder: बच्चों का किडनैप, रेप, टॉर्चर और मर्डर, ऐसे हुआ महिला की इस हैवानियत का खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ब्रिटेन से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को उसके ऐसे कृत्यों पर सजा मिल रही है जिसके बारे में सोचने भर से भी आप कांप उठेंगे. यह महिला बच्चों को किडनेप करके रेप करना चाहती है. इतना ही नहीं, उसकी इच्छा है कि वो मासूमों को टॉर्चर करे और फिर उन्हें मारकर खा जाए. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, सेंट हेलंस की रहने वाली 37 वर्षीय बेवान के फोन से 480 पेज की सेक्सुअल बातचीत और तस्वीरों के रिकॉर्ड से इस बात का खुलासा हुआ है. यही नहीं, बेवान ने 34 सेक्स मामलों से जुड़े अपराधों को करने की हामी भी भरी है. 

सोशल मीडिया पर वायरल खबर के अनुसार, विक्की बेवान ने वॉट्सऐप पर अपने दोस्त के साथ इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि वह बच्चों का किडनैप करना चाहती है उसके बाद उनका रेप हो, उन्हें टॉर्चर किया जाए और फिर उन्हें मारकर खाया जाए. बेवान दो लोगों के साथ मिलकर एक लड़की का रेप कर चुकी है. इस दौरान उसने घटना का वीडियो बनाया और उसे ऑनलाइन शेयर कर दिया. 

ये भी पढ़ें- Shame! नशे में धुत यात्री ने एयर होस्टेस से की बदतमीजी, करवानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

मामले की गहनता से जांच की गई जिसके बाद पुलिस ने परत दर परत कई खुलासे किए हैं. इसी क्रम में आरोपी के फोन से 480 पेज की सेक्सुअल बातचीत और तस्वीरों का आकलन किया गया तो हर कोई दंग रह गया.  बेवान ने 34 सेक्स मामलों से जुड़े अपराधों को स्वीकार भी लिया है. इनमें से एक में जॉइंट रेप का अपराध भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: Crypto Currency की वजह से कंगाल हुआ यूट्यूब स्टार, एक दिन में गंवाए 21 करोड़

वहीं मामले के सामने आने के बाद बीते रविवार बेवान और उसके दो सहयोगियों को लीवरपूल क्राउन कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement