ट्रेंडिंग
Khan Sir Family Tree: खान सर का असली नाम फैसल खान है. वह अपने कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग मामले में दर्ज FIR को लेकर चर्चा में हैं. लेख में उनकी शादी, परिवार और विवादित घटना के बारे में पूरी जानकारी दी गई है.
Khan Sir Family Details: खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने खान सर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पुलिस ने इस मामले में दर्ज FIR में खान सर का नाम शामिल किया है, जिसके बाद से ही उनके निजी जीवन और इस विवाद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.
खान सर एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके परिवार में माता-पिता और एक बड़े भाई हैं, जो भारतीय सेना से जुड़े रहे हैं. अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाले खान सर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक रूप से ज्यादा साझा नहीं करते हैं. इसलिए उनके परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है.
खास सर ने जून 2025 में एएस खान (जीनत) से निकाह किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीनत एक साधारण पृष्ठभूमि से हैं और अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ी हैं. उनके दादा का नाम तुफैल अहमद और पिता का नाम मतीन अहमद बताया जाता है. खान सर की बीवी की शुरुआती शिक्षा गांव में हुई. बाद में वह दिल्ली रहकर प्राइवेट नौकरी भी की.
2010-11 में छोटे स्तर पर पढ़ाना शुरू करने वाले खान सर की लोकप्रियता का मुख्य कारण उनकी किफायती फीस और कठिन विषयों को चुटकुलों व सरल भाषा में समझाने की अनोखी शैली रही है. कोविड-19 के दौरान उनके यूट्यूब चैनल 'Khan GS Research Centre' ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. आज 'Khan Global Studies' के माध्यम से वे पटना, दिल्ली और प्रयागराज जैसे शहरों में लाखों छात्रों को शिक्षित कर रहे हैं.
हाल ही में खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर हुई फायरिंग की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दो युवक राइफल चलाते दिख रहे थे. पुलिस ने इस मामले में खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया है. गार्डों ने पूछताछ में दावा किया है कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर फायरिंग की थी.
फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो, गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर इस मामले की गहन जांच कर रही है. कानून के जानकार मानते हैं कि जांच पूरी होने और ठोस सबूत मिलने के बाद ही इस मामले में खान सर की भूमिका और कानूनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी. खान सर के समर्थकों के लिए यह एक कठिन समय है, जबकि पुलिस निष्पक्ष जांच का आश्वासन दे रही है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से