Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

MLA की शर्मनाक हरकत, कॉलेज प्रिंसिपल को सरेआम जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

विधायक ने प्रिंसिपल को डांटा और एक महिला सहित अपने सहयोगियों और स्थानीय राजनेताओं के सामने उन्हें दो बार थप्पड़ मारा.

MLA की शर्मनाक हरकत, कॉलेज प्रिंसिपल को सरेआम जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक में JDS के एक विधायक ने एक कॉलेज के प्रिंसिपल को थप्पड़ जड़ दिया. यह सारा वाकया वीडियो में कैद हो गया और अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, JDS विधायक एम. श्रीनिवास एक कॉलेज के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल से कंप्यूटर लैब के लिए चल रहे विकास कार्यों के बारे में स्पष्ट जवाब मांगा. इसपर प्रिंसिपल कोई ठीक जवाब नहीं दे पाए तो विधायक अपना आपा खो बैठे. उन्होंने आव देखा न ताव प्रिंसिपल को सबसे सामने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. 

चश्मदीदों के मुताबिक, पुनर्निर्मित आईटीआई कॉलेज के उद्घाटन के दौरान प्रयोगशाला में काम के बारे में प्राचार्य नागानंद द्वारा जानकारी नहीं देने पर श्रीनिवास भड़क गए. विधायक ने प्रिंसिपल को डांटा और एक महिला सहित अपने सहयोगियों और स्थानीय राजनेताओं के सामने उन्हें दो बार थप्पड़ मारा.

ये भी पढ़ें- शादी से पहले सेक्स को ना कहना सच्चे प्यार की निशानी - पोप फ्रांसिस

ये भी पढ़ें-  रेस में जान लगाकर दौड़ीं 105 साल की दादी, गोल्ड मेडल जीत बनाया रिकॉर्ड

घटना बीते 20 जून की बताई जा रही है जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोग प्रिंसिपल के अपमान को लेकर विधायक को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ट्विटर यूजर ने कहा, 'प्रिंसिपल के सहयोगी एकदम खामोशी से सारी घटना देख रहे हैं...क्या उन्हें प्रिंसिपल के समर्थन में आगे नहीं आना चाहिए था?' तो वहीं, एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'प्रिसिपल को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए. साथ ही उनके स्टाफ और दूसरे कॉलेजों के स्टाफ को भी प्रिंसिपल के समर्थन में आगे आना चाहिए.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement