Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

घर के अंदर मिले एक ही परिवार के 5 नर कंकाल, आखिरी बार 2019 में आए थे नजर

चित्रदुर्ग जिले में एक घर के अंदर 5 लोगों के कंकाल मिले हैं. कैसे उनकी जान गई, यह किसी रहस्य से कम नहीं है.

Latest News
घर के अंदर मिले एक ही परिवार के 5 नर कंकाल, आखिरी बार 2019 में आए थे नजर

चित्रदुर्ग के इसी घर में मिले 5 नरकंकाल.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक घर के अंदर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कंकाल पाए गए हैं. पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि यह परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जीता था. परिवार के कई लोग गंभीर रूप से बीमार थे.

पांचों को आखिरी बार जुलाई 2019 के आसपास देखा गया था और उनका घर बंद था. लगभग दो महीने पहले, सुबह की सैर के दौरान, स्थानीय लोगों ने देखा कि मेन गेट के लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था. लोगों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी. 

घर में मिले 5 लोगों के कंकाल
जब पुलिस ने हाल में पड़ताल की तो पता चला कि घर के अंदर कई बार तोड़फोड़ की गई है. पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो घटनास्थल पर एक कमरे में 2 बिस्तर पर और 2 फर्श पर कंकाल मिले, वहीं एक दूसरे कमरे में कंकाल मिला.

इसे भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या रामलला की आरती में कैसे हो सकते हैं शामिल, जानें बुकिंग से लेकर पास तक का पूरा शेड्यूल

FSL की टीम कर रही है जांच
पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए देवेंगेरे से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम और सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स (SOCO) को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया और घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई.

इसे भी पढ़ें- 2024 से पहले JDU में बड़ा बदलाव, ललन सिंह का अध्यक्ष पद से इस्तीफा, नीतीश कुमार ने संभाली कमान
​​​​​​​

किन लोगों के हैं कंकाल?
परिचितों, रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों से जब पुलिस ने बातचीत की तो यह तथ्य सामने आया कि यह परिवार लंबे समय से बीमारी से जूझ रहा है. कंकाल एक 80 साल के दंपति, बेटे, बेटी और पोते के हैं. मृतकों की पहचान फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगी. मामले की छानबीन जारी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement