Advertisement

UP: फोटोग्राफर नहीं ले गया दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, दी ऐसी दलील

दुल्हन स्टेज से उतरकर सीधे पड़ोसियों के घर चली गई. सभी ने दुल्हन को मनाने समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी.

UP: फोटोग्राफर नहीं ले गया दूल्हा तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, दी ऐसी दलील
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक फोटोग्राफर की वजह से शादी कैंसल हो गई. दरअसल दूल्हा बारात के साथ फोटोग्राफर ले जाना भूल गया था. बारात भोगनीपुर से मंगलपुर जा रही थी. सबकुछ ठीक चल रहा था बारात समय से लड़कीवालों के घर पहुंच गई थी. खूब धूमधाम से स्वागत हुआ. थोड़ी देर बाद दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे. जब दुल्हन को पता चला कि बारात के साथ फोटोग्राफर नहीं है तो वह नाराज हो गई. पहले उसने इधर-उधर देखा और फोटोग्राफर को तलाशने की कोशिश की लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि बारात के साथ कोई फोटोग्राफर नहीं है तो वह स्टेज से उतर गई. 

दुल्हन स्टेज से उतरकर सीधे पड़ोसियों के घर चली गई. सभी ने दुल्हन को मनाने समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी. दुल्हन ने कहा, जिस शख्स को आज हमारी शादी के इस खास मौके की कोई फिक्र नहीं है वह आगे चलकर मेरा क्या खयाल रखेगा. वह किसी भी तरह से राजी नहीं हो रही थी. मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया वहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दिए कीमती तोहफे और कैश वापस करने पर हामी भरी और किसी तरह आपसी सहमति से इस मामले को रफा-दफा किया गया.

यह भी पढ़ें: 5वीं में पढ़ रही बच्ची को IAS बनाना चाहते हैं मां-बाप, सीधे अफसर से पूछ ली ट्रिक्स

पुलिस स्टेशन में मामला सुलझाने के बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई. यह पूरा विवाद फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर के पीछे हुआ था. लड़केवालों ने यह इंतजाम नहीं किया था. इस वजह से दुल्हन नाराज हुई और शादी कैंसल हो गई.

यह भी पढ़ें: OMG ! 113 साल के दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स ने दी हेल्दी लाइफ की टिप, कहा- थोड़ी-थोड़ी पिया करो

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement