Advertisement

Jugad Video: बाइक पर अपने 9 बच्चों को बैठाने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर उड़ जाएंगे होश

Ajab Gajab Video: वीडियो में दिख रहा शख्स अपनी छोटी सी बाइक पर 9 बच्चों को घुमाने के लिए ले जाने की तैयारी में दिख रहा है. इसके लिए जो जुगाड़ किया है, वो हैरान करने वाला है.

Jugad Video: बाइक पर अपने 9 बच्चों को बैठाने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, देखकर उड़ जाएंगे होश

Desi Jugad Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Jugad Viral Video- कहावत है कि भारत 'जुगाड़' पर ही चल रहा है. यह कहावत कई बार आपको तब याद आती होगी, जब आप कोई गजब का जुगाड़ वाला आइडिया देखते होंगे. ऐसे ही एक देसी जुगाड़ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. इस वीडियो में एक छोटी सी बाइक पर अपने 9 बच्चों को अपने साथ बैठाकर ले जाने के लिए एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ किया है, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए हैं. 

पढ़ें- Monkey Attack Video: बंदर लेना चाहता था मां का हैंडबैग, नहीं मिलने पर बेटी का कर दिया ऐसा हाल

ऐसे किया बच्चों को बाइक पर बैठाने का जुगाड़

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शख्स हीरो होंडा सीडी-100 बाइक पर बैठा दिख रहा है. कुर्ता-पाजामा पहने इस शख्स को देखकर साफ पता चलता है कि वह किसी देहाती इलाके या गांव का रहने वाला है. वीडियो घर के अंदर से बाइक पर बच्चों के साथ बैठकर घूमने के लिए जाने का है. शख्स के साथ छोटे-बड़े 9 बच्चे दिख रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी एक बार सोच में पड़ जाएंगे कि इतने सारे बच्चों को आखिर यह शख्स किस तरह बाइक की छोटी सी सीट पर अपने साथ बैठाकर घूमने के लिए जाएगा. लेकिन इसके बाद की तिकड़म देखकर आप भी उस शख्स के दिमाग की दाद देने लगेंगे.

पढ़ें- उड़ान भरते ही इंजन में लगी आग, शहर के ऊपर जलता विमान देखकर दहले लोग, देखें Video

दरअसल इस शख्स ने चार छोटे बच्चे बाइक के पेट्रोल टैंक पर अपने आगे बैठा लिए और एक छोटी बच्ची को बाइक के अगले मडगार्ड पर बैठा दिया. इसके बाद बच गई चार बड़ी बच्चियों को उसने अपने पीछे सीट पर बची छोटी सी जगह पर बैठाने के लिए असली तिकड़म लगाई. शख्स ने बाइक में सीट के पीछे लगे लगेज स्टैंड में से फंसाकर एक लकड़ी का फट्टा अपने नीचे दबा लिया. इसके बाद दो बच्चियां बची हुई सीट पर फट्टे को दबाकर बैठ गईं और बची दो बच्चियां सीट के पीछे निकले फट्टे पर बैठ गईं. लो जी हो गई दौड़ने के लिए तैयार बाइक.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jass Jass (@jass__u.s.a)

1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो

यह वीडियो jass__u.s.a नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे 7 दिन में ही 1.1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर 2.68 लाख लाइक्स आ चुके हैं, जबकि करीब 1,000 लोगों ने कमेंट किया है. कमेंट देने वाले लोगों में से ज्यादातर ने इस आदमी के दिमाग की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, क्रिकेट टीम लोडिंग, बस दो प्लेयर बचे हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, देश बरबाद करके ही छोड़ोगे. तीसरे यूजर ने लिखा, अल्लाह की देन है, जितनी भी हो, आपको क्या. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement