Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

VIRAL: भारत के इस शहर में खाए जाते हैं 'फूलों के हार', यकीन नहीं होता तो वीडियो देखिए

Foodi Incarnete ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया और इस वीडियो को अब तक दो मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

VIRAL: भारत के इस शहर में खाए जाते हैं 'फूलों के हार', यकीन नहीं होता तो वीडियो देखिए
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में एक से बढ़कर एक फूडी लोग रहते हैं. यहां लोग केवल खाना खाने के मामले में ही नहीं बनाने के मामले में भी बहुत क्रिएटिव होते हैं और घनघोर दिमाग लगाते हैं. तभी तो हमें इंटरनेट पर अलग-अलग कॉम्बिनेशन और लुक वाला खाना देखने को मिलता है. आज हम आपको फूलों के हार जैसी दिखने वाली मिठाई दिखाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: Gajab ! गर्मी से बचने के सिए ऑटो की छत पर उगा दिए पौधे, देखें कूल जुगाड़

सुनकर अटपटा लगा होगा कि फूलों की हार जैसी मिठाई कैसे बनाई जा रही है और यह है क्या चीज तो चलिए आपको बता ही देते हैं. यूट्यूब पर खूब वायरल हो रही इस वीडियो में आप देखेंगे कि हलवाई एक सांचे में कभी सफेद तो कभी नारंगी रंग का घोल डाल रहा है. इसके बाद उनकी टीम का दूसरा सदस्य उस सांचे के बाहर लगा मिक्सचर खुरच देता है और फिर मिठाई को सांचे से अलग किया जाता है.

जब मिठाई को सांचे से अलग किया जाता है तो सामने आती हैं मिठाई की लड़ियां. ये ऐसी लगती हैं कि मानो गेंदे और सफेद फूलों की माला हों. यह वीडियो Foodi Incarnete ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया और इस वीडियो को अब तक दो मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. यूट्यूब यूजर ज़ेवियर ने बताय कि इस मिठाई को महाराष्ट्र में गाठी कहते हैं. वहीं छत्तीसगढ़ से जुड़े एक यूजर ने लिखा कि वहां इसे बताशा कहा जाता है. अब कहा जो भी जाता हो यह देखने में बेहद खूबसूरत है.

यह भी पढ़ें: काले कागज और पाउडर से बना डाला 500 रुपए का नकली नोट, थाने में दिखाया कारनामा

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement