ट्रेंडिंग
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पंढरपुर की तीर्थयात्रा पर आए दंपत्ति एक आभूषण की दुकान पर सोने का मंगलसूत्र खरीदने जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. दुकान में दुकानदार ने ऐसा बहुत कुछ किया जिसके बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है.
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बुजुर्ग दंपत्ति के लिए एक ज्वेलर के उदार व्यवहार ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है.इंस्टाग्राम यूजर गिरीश भारद्वाज द्वारा शेयर किए गए एक वायरल वीडियो में, पंढरपुर की तीर्थ यात्रा पर गए दंपत्ति एक ज्वेलरी शॉप पर सोने का मंगलसूत्र खरीदने जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
एक्स यूजर डॉ. पूर्णिमा, जिन्होंने वीडियो भी पोस्ट किया, ने उनकी मराठी बातचीत का अनुवाद किया और '93 वर्षीय व्यक्ति और उनकी पत्नी के बीच खूबसूरत बंधन'का वर्णन किया.
आभूषण की दुकान पर, दंपत्ति ने हाथ पकड़कर मंगलसूत्र के कलेक्शन को देखा और आखिरकार उन्हें जो पसंद आया उसे चुन लिया. जब दुकानदार ने धीरे से पूछा कि उनके पास कितने पैसे हैं, तो महिला ने कहा कि उसके पास 1,120 रुपये नकद हैं.
'इतने सारे पैसे?' दुकानदार ने मुस्कुराते हुए कहा. बुजुर्ग महिला के पति ने उसकी प्रतिक्रिया को चिंता समझकर अपना बैग चेक किया और बाकी पैसे के लिए सिक्कों के दो बंडल निकाले.
हालांकि, इसके बाद जो हुआ, उससे दंपत्ति और दुकान के कर्मचारी भावुक हो गए. उनकी मासूमियत और शालीनता से प्रभावित होकर दुकानदार ने पूरा भुगतान लेने से इनकार कर दिया. इसके बजाय, उसने उनमें से प्रत्येक से सिर्फ 10 रुपये मांगे और मंगलसूत्र के लिए प्रतीकात्मक 20 रुपये लिए.
A 93-year-old man came to the store with 1,120 ₹ to buy a gold thali for his wife. In a heartwarming gesture shopkeeper gifted a gold thali necklace🫶
— കർണ്ണൻ- कर्णन 🇮🇳 🚩 (@Karnnan2255) June 19, 2025
Love has no age limit,when it’s true, it’s always beautiful and forever fresh.❤️🥰#OldManslove pic.twitter.com/lT8v9Rx6eU
वीडियो के कैप्शन के अनुसार, उन्होंने कहा, "कृपया अपना पैसा रख लें. बस मुझे आशीर्वाद दें, और भगवान पांडुरंग हम सभी को आशीर्वाद दें.' ग्राहकों के प्रति दुकानदार का बर्ताव दिल को छू लेने वाला था इसलिए इस वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है.
कितनी थी मंगलसूत्र की कीमत ?
जहां से बुजुर्ग दंपत्ति ने मंगलसूत्र ख़रीदा उस दुकान यानी गोपिका ज्वेलर्स के मालिक नीलेश खिवंसरा ने बताया कि एक ग्राम सोने के आभूषण पर सोने की परत चढ़ी हुई थी. जिसकी कीमत लगभग 3000 रुपये है.