Advertisement

GATE Results 2023: रिजल्ट आते ही क्रैश हुई वेबसाइट, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

IIT Kanpur ने बताया है कि तकनीकी खराबी के चलते छात्रों को अभी परीक्षा का परिणाम देखने में परेशानी हो रही है.

GATE Results 2023: रिजल्ट आते ही क्रैश हुई वेबसाइट, ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: IIT कानपुर GATE 2023 के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं. परीक्षा का परिणाम आज 16 मार्च (शाम 4:00 बजे) सामने आ गए थे. इसके बावजूद अभी तक छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर IIT GATE परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन हकीकत यह है कि वेबसाइट काम नहीं कर रही है जिससे छात्र परेशान हो गए हैं. 

सोशल मीडिया पर कई छात्र गेट 2023 की वेबसाइट में तकनीकी खराबी के बारे में ट्वीट भी कर रहे हैं. उम्मीदवारों ने GATE 2023 परिणाम लॉगिन विंडो में "सर्वर समस्याएँ" और "502 त्रुटियां" खोजने की सूचना दी है. अन्य लोगों ने मेम्स पोस्ट किए हैं और वेब पोर्टल का मजाक बना दिया है. 

School की बालकनी से लड़कियों ने क्यों फेंक दिया दुपट्टा, जानिए क्या है इस वायरल वीडियो का सच

लोगों ने उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि अभी लंच का समय है और गेट 2023 के परिणाम जारी होने में कुछ समय लगेगा. वहीं कुछ लोगों ने तो वेबसाइट की तुलना आईआरसीटीसी से करते हुए कहा है कि गेट की वेबसाइट आईआरसीटीसी से भी ज्यादा स्लो हो गई है. 

कौन है हेलमेट मैन ऑफ इंडिया, जिसने नेक काम के लिए Agra Lucknow Expressway पर दौड़ाई कार

कैसे डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट

  • अगर आप अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करें. 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं. 
  • इसके बाद परिणाम लिंक वाले  साइन पर क्लिक करें जिस पर 'GATE 2023 परिणाम डाउनलोड करें' लिखा है. 
  • GATE 2023 नामांकन आईडी और पासवर्ड या ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें.
  • GATE 2023 का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा. 
  • GATE 2023 रिजल्ट आप इसी पेज से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement