Advertisement

Metro में बैठी पत्नी के साथ शख्स ने चुपके से खींच ली सेल्फी, क्यूट वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप

वीडियो इतना क्यूट है कि ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद से अबतक इसे 9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Metro में बैठी पत्नी के साथ शख्स ने चुपके से खींच ली सेल्फी, क्यूट वीडियो देख दिल हार बैठेंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो मैथ्यू बेनी नाम के यूजर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है. वीडियो में एक शख्स को भीड़-भाड़ वाली मेट्रो में अपनी पत्नी के साथ बिताए पलों को चुपके से कैमरे में कैद करते हुए देखा जा रहा है. यह नजारा इतना प्यारा है कि आप भी इसपर अपना दिल हार बैठेंगे.

मैथ्यू बेनी द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स पहले अपने फोन का बैक कैमरे खोलकर सामने से चेक करता है कि फोटो में उसकी पत्नी नजर आ भी रही है या नहीं. जैसे ही उसे कैमरे से पत्नी की झलक नजर आती है, वह चुपके से फोटो ले लेता है. इसके बाद शख्स बिना तस्वीर देखे ही फोन को तुरंत छिपा लेता है ताकि पास बैठी पत्नी को इस बारे में कुछ भी पता न लग सके.

यहां देखें वीडियो-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MANO 🥀 (@mr.mathew_benny)

 

ये भी पढ़ें- 2013 की वो रहस्यमयी घटना जो आज भी बनी हुई है सवाल, क्या है Elisa Lam की मौत का राज?  

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब महिला अपना दुपट्टा ठीक करने में लगी हुई थी, तब शख्स ने उसे बिना बताए उसके साथ एक सेल्फी लेने की कोशिश की और वह अपने इस काम में सफल भी हो गया. वीडियो इतना क्यूट है कि ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद से अबतक इसे 9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग शख्स की प्यारी हरकतों को देखकर खुश हो रहे हैं. 

इतना ही नहीं, यूजर्स कमेंट सेक्शन में भी ढेरों प्यारे और मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भगवान इन दोनों के प्यार को हमेशा बनाए रखे' तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसा प्यार नसीब वालों को ही मिलता है.

ये भी पढ़ें- Japan के राष्ट्रगान से भी बड़ा है इस जगह का नाम, स्पेलिंग याद करने में छूटे कई लोगों के पसीने

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement