Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News In Hindi: 'मेरा पति रोज नहीं नहाता' महिला ने शादी के 40 दिन बाद मांगा तलाक, पति बोला- गंगाजल तो छिड़क लेता हूं

Viral News in Hindi: उत्तर प्रदेश के आगरा में तलाक का यह अजब मामला शादी के महज 40 दिन बाद ही सामने आ गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है. इससे पहले भी आगरा में 5 रुपये के कुरकुरे के पैकेट के लिए पति-पत्नी के बीच तलाक का मुकदमा दर्ज हो गया था.

Latest News
Viral News In Hindi: 'मेरा पति रोज नहीं नहाता' महिला ने शादी के 40 दिन बाद मांगा तलाक, पति बोला- गंगाजल तो छिड़क लेता हूं

पति-पत्नी के बीच मनमुटाव (Representational Photo)

Add DNA as a Preferred Source

Viral News in Hindi: उत्तर प्रदेश की 'ताज नगरी' आगरा में तलाक का एक अजब मामला सामने आया है. दरअसल एक महिला ने अपनी शादी के महज 40 दिन बाद पति के साफ-सफाई नहीं रखने के कारण तलाक मांग लिया है. महिला का कहना है कि उसका पति रोजाना नहीं नहाता है और खुद को साफ भी नहीं रखता है. महिला ने तलाक के लिए फैमली काउंसिलिंग सेंटर में अपील दाखिल करते हुए कहा कि उसका पति एक महीने में महज 1-2 बार ही नहाया है, जिससे उसके शरीर से पसीने की बुरी दुर्गंध आती है. वह ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रह सकती है, जो अपने शरीर की साफ-सफाई के मामले में भी इतना लापरवाह है. इस मामले में सबसे रोचक बात ये है कि काउंसिलिंग सेंटर ने महिला के पति से बात की तो उसने महीने में 1-2 बार ही नहाने की बात मान ली, लेकिन सफाई को लेकर तर्क दिया कि वह सफाई के लिए अपने ऊपर गंगाजल छिड़कता है. पति ने साथ ही यह भी कहा कि शादी के बाद 40 दिन के दौरान वह अपनी पत्नी के जोर देने पर 6 बार नहाया है.

परिवार ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में फैमली सेंटर के एक काउंसलर के हवाले से बताया गया कि पति-पत्नी के बीच शादी के कुछ सप्ताह के अंदर ही झगड़ा हो गया है. कम नहाने के मुद्दे पर दोनों में गर्मागर्म बहस होती थी, जिसके चलते महिला अपने मायके चली गई. इसके बाद उसके परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया और तलाक की मांग की. 

पुलिस ने समझौता कराया, लेकिन महिला नहीं मानी

पुलिस ने अपनी मौजूदगी में दोनों के बीच समझौता कराया, जिसमें राजेश (पति) ने अपनी साफ-सफाई का ध्यान रखने और रोजाना नहाने का वादा किया. इसके बावजूद पत्नी ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया. काउंसिलिंग सेंटर ने अब पति-पत्नी को 22 सितंबर को दोबारा बुलाया है ताकि इस विवाद को हल किया जा सके.

सप्ताह में एक बार गंगाजल छिड़कता है पति

बिना नहाए रहने की आदत के लिए सवालों में घिरे पति राजेश के मुताबिक, वह अपने ऊपर सप्ताह में एक बार गंगा नदी का पानी (गंगाजल) छिड़कता है, क्योंकि वह पवित्र होता है. हालांकि शादी होने के बाद वह पत्नी के जोर देने पर 40 दिन में 6 बार नहाया है.

आगरा में इससे पहले भी आया था तलाक का अजब केस

आगरा में ही इससे पहले भी तलाक का एक अजब केस सामने आया था. एक महिला ने अपने पति से महज इस कारण तलाक मांग लिया था, क्योंकि पति ने उसे कुरकुरे (मशहूर पैकेज्ड स्नैक्स) का पैकेट खरीदकर नहीं दिया था. महिला तीखा खाने की शौकीन थी, इसके चलते उसने अपने पति से रोजाना 5 रुपये का कुरकुरे का पैकेट खरीदकर देने के लिए कहा था. एक दिन पति कुरकुरे का पैकेट खरीदकर लाना भूल गया और इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई. इस पर महिला ने तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिया. अब तक दोनों के बीच समझौते की कोशिश चल रही है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement