ट्रेंडिंग
Hot Dance Videos: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लड़की ने लेजी लम्हे गाने पर जबरदस्त डांस किया है जिस पर लोगों ने काफी मजेदार रिएक्शंस दिए हैं.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा वर्चुअल मंच है जहां लोग अपने टैलेंट का खूब प्रदर्शन कर रहे हैं. कोई अपनी सुरीली आवाज में गाना गाकर फेमस हो जाता है तो किसी के डांस के लटके-झटके देख लोग उसकी तारीफ करने लगते हैं. इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Dance Viral Video) हो रहा है जिसमें एक लड़की बॉलीवुड के मशहूर गाने 'लेजी लम्हें' (Lazy Lamhe Songs) गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है. लोगों को लड़के के लेजी लम्हें वाले ये डांस मूव्स काफी पसंद आ रहे हैं.
दरअसल, यह गाना फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम पर सिमरन जाट के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा, "लेजी लम्हें विद सैसी बाहें." इस वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही म्यूजिक शुरू होता है, वैसे ही सिमरन तेजी के साथ डांस करने लगती है. उनके बालों से लेकर उनकी कमर के लटके झटके देख लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है.
लड़की ने कार को बनाया 'रॉकेट', सड़क पर किया ऐसा कांड कि नहीं रुक रही लोगों की हंसी
बता दें कि वायरल वीडियो में डांस करते हुए सिमरन के स्टेप्स लोगों को काफी पंसद आ रहे हैं और वह काफी खूबसूरत भी लग रही हैं. उनका अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना रहा है. गौरतलब है कि यह वीडियो 9 मार्च को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था. तब से इस वीडियो को लोग धड़ाधड़ा लाइक और शेयर कर रहे हैं.
बता दें कि लड़की इस वायरल डांस वीडियो की सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी तारीफ की है और जमकर कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने महिला के डांस स्टेप्स को बेहतरीन बताया है तो वही एक ने कहा है कि काश वह भी लड़की की तरह ही सुपरफास्ट वाला डांस कर पाता. इतना ही एक यूजर ने लड़की के डांस को लेकर कहा कि लड़की ने अपने लटके झटकों से इंटरनेट पर आग लगा दी है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.