Advertisement

Holi पर हुड़दंगियों ने जापानी लड़की को घेरा, बुरी तरह लगाया रंग और फिर खाया थप्पड़, देखें वीडियो

Holi में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें लोगों के जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश की गई है.

Holi पर हुड़दंगियों ने जापानी लड़की को घेरा, बुरी तरह लगाया रंग और फिर खाया थप्पड़, देखें वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: होली के हुड़दंग में कभी-कभी कुछ शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आती हैं जिसके चलते भारत की छवि पर दाग लगता है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. जहां कुछ लोग एक विदेशी जापानी महिला को जबरदस्त होली सेलिब्रेशन के दौरान रंग लगाते दिखे हैं. इस वीडियो को जिसने भी देखा है, उसने ही बदतमीजी करने वालों की आलोचना की है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के एक महिला को जबरदस्ती रंग लगाते दिख रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह महिला जापान की रहने वाली है और भारत घूमने के लिए आई है.

पैदल चल रहे थे बुजुर्ग, DSP ने रोकी गाड़ी और पहुंचा दिया घर, VIDEO पर लोगों ने लुटाया प्यार

इस वीडियो में दिख रहा है कि कि महिला को कैसे एक लड़का जबरदस्ती रंग लगा रहा है. इसके बाद वहां कुछ और लड़के भी पहुंच जाते हैं और रंग लगाने के नाम पर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगते हैं. इस दौरान महिला उनसे बचने की जी-तोड़ कोशिश करती है, लेकिन लड़के उसे छोड़ने का नाम ही नहीं लेते.

Viral Dance Video: 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर देशी गर्ल का डांस, देखकर लोगों को याद आई पाकिस्तानी आयशा

हालांकि बाद में किसी तरह वह बच निकलती है, लेकिन फिर बाद में एक और लड़का उसे गालों में रंग लगाने की कोशिश करता है, पर महिला उसे एक थप्पड़ जड़ देती है और वहां से चली जाती है. इस मामले में अब लोग लड़कों की सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement