Advertisement

Video: तेज धूप में महिला ने कार के बोनेट पर सेंक डाली रोटी, देखें गर्मी का कहर

वीडियो में आप देखेंगे महिला बाहर धूप में खड़ी गाड़ी पर पहले तो रोटी बेलती और उसके बाद उस रोटी को गाड़ी पर सेकने के लिए रख देती है.

Video: तेज धूप में महिला ने कार के बोनेट पर सेंक डाली रोटी, देखें गर्मी का कहर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देशभर में भीषण गर्मी, तेज धूप और लू का ट्रिपल टॉर्चर चल रहा है. तामपाम 40 से 44 डिग्री के बीच है और जनता बेहाल है. गर्मी का आलम यह है कि आप बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर रोटियां सेक सकते हैं. सुनकर आपको हैरानी हुई होगी लेकिन ओडिशा की एक महिला ने ऐसा किया है और उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. 

वीडियो में आप देखेंगे महिला बाहर धूप में खड़ी गाड़ी पर पहले तो रोटी बेलती और उसके बाद उस रोटी को गाड़ी पर सेकने के लिए रख देती है. महिला धीरे-धीरे रोटी को पलटना शुरू करती है. धीरे-धीरे रोटी दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाती है और आखिर में महिला उसे निकालकर सभी को दिखाती है. इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया.

यह भी पढ़ें: इस शख्स से जानिए कैसे इस्तेमाल किए मोजे और Underwear बेचकर भी कमा सकते हैं करोड़ों?

बता दें कि ओडिशा में गर्मी के हालात ऐसे हैं राज्य सरकार ने स्कूल बंद करवा दिए हैं. इतना ही नहीं 27 अप्रैल से 2 मई तक ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन की क्लासेंज भी सस्पेंड कर दी गई हैं. भुवनेश्वर Meteorological Centre के मुताबिक उड़ीसा के 27 इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हीट वेव अभी थमने वाली नहीं है. आने वाले चार-पांच दिन और गर्म हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Fact Check: झूठा था दूल्हा-दुल्हन का थप्पड़बाजी वाला वीडियो, कुछ और ही निकला सच

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement