Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Miracle: हलीमा ने एक साथ 9 बच्चों को दिया जन्म, तोड़ा साल 2009 का रिकॉर्ड

26 साल हलीमा, माली की रहने वाले हैं. डिलिवरी से ठीक पहले सरकार ने उन्हें खास देखभाल के लिए मोरक्को भेजा था. करीब एक साल से हलीमा वहीं हैं.

Miracle: हलीमा ने एक साथ 9 बच्चों को दिया जन्म, तोड़ा साल 2009 का रिकॉर्ड
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मोरक्को से एक ऐसी गुड न्यूज है कि सुनकर यकीन नहीं होता. जी हां यह खबर हैरान भी करती है और साथ ही साथ उस सुप्रीम पावर का अहसास करवाती है जिसके इशारे पर यह दुनिया चल रही है. दरअसल यहां पिछले साल एक महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया. अच्छी बात यह है कि सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और हाल में उन्होंने अपना पहला जन्मदिन मनाया.

26 साल हलीमा, माली की रहने वाले हैं. डिलिवरी से ठीक पहले सरकार ने उन्हें खास देखभाल के लिए मोरक्को भेजा था. करीब एक साल से हलीमा वहीं हैं. हलीमा के 9 बच्चों में से 5 लड़कियां और 4 लड़के हैं. हलीमा के पति कादर मिलिट्री में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि सभी बच्चे बिल्कुल नॉर्मल बच्चों की तरह बड़े हो रहे हैं और अपनी उम्र के हिसाब से बिल्कुल ठीक हैं.

Halima and kids

यह भी पढ़ें: Shocking! प्रिंसिपल पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती थी पत्नी, डर की वजह से छोड़ा घर

बता दें कि एक साथ कई बच्चों को जन्म देना खतरनाक माना जाता है.कई देशों में गर्भ में एक साथ 4 बच्चे होने पर महिलाओं को अबॉर्शन की सलाह दी जाती है. डॉक्टर्स ने हलीमा को भी कहा था कि अगर वह प्रेग्नेंसी का पीरियड पूरा करने की कोशिश करेंगे तो जान का खतरा हो सकता है. जब बच्चे पैदा हुए थे तो सभी ठीक थे. इन बच्चों की डिलिवरी की टीम में 10 डॉक्टर और 25 नर्सें शामिल थीं. हलीमा ने नौ बच्चे पैदा कर साल 2009 में टॉपर रहीं नादया सुलेमान का रिकॉर्ड तोड़ा था. उन्होंने 8 बच्चों को एक साथ जन्म दिया था.

यह भी पढ़ें: McDonald: कोल्ड ड्रिंक में मिली मरी हुई छिपकली, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement