Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

हाफ पैंट और बनियान पहनकर कपड़ा धोते दिखे AAP नेता गोपाल इटालिया, लोगों ने पूछा- कौन से दाग मिटा रहे हो?

Gopal Italia गुजरात में आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं जो कि पीएम मोदी के खिलाफ अपने विवादित बयान के कारण गुजरात चुनाव में चर्चा में आए थे.

हाफ पैंट और बनियान पहनकर कपड़ा धोते दिखे AAP नेता गोपाल इटालिया, लोगों ने पूछा- कौन से दाग मिटा रहे हो?

Gopal Italia Washing Clothes

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया (Gopal Italia) गुजरात चुनाव के बाद अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. गोपाल घर के काम में अपना समय बिता रहे हैं. उन्होंने अपनी कपड़े धोते हुए तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. इसमें ट्विटर यूजर्स ने उनके खूब मजे लिए हैं. गोपाल इटालिया अपने कपड़ों के दाग मिटाते दिख रहे हैं जिस पर ट्विटर यूजर्स ने पूछा है कि आखिर वह कौन से दाग मिटा रहे हैं?

गोपाल इटालिया ने ट्विटर पर अपनी कपड़े धोते हुए तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "कई दिनों से राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के कारण निरन्तर ट्रेवलिंग में था. कई दिनों के बाद आज छुट्टी थी. सारे कपड़े आज धो दिए. जीवन को सहज सरल और विनम्र बनाए रखने के लिए छोटे छोटे काम को महत्व देना ज़रूरी है. छोटा सा काम आपके मन को बड़ा बनाता है."

किसान मेले में बाहरी गोभी देख भड़के बीजेपी नेता, अधिकारी को सरेआम पटक दिया, वीडियो वायरल

गोपाल इटालिया के इस ट्वीट पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए है. एक अशीष पटेल नाम के यूजर ने लिखा कि गोपाल इटालिया ने पूरी नौटंकी की दुकान खोल रखी है. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि दाग अच्छे हैं. 

लड़की समझ इश्क लड़ाया फिर शादी रचाई, सुहागरात में पोल खुली तो दूल्हे का हुआ ऐसा हाल

एक यूजर ने तो यह तक पूछ लिया कि आखिर गोपाल इटालिया अब कौन से दाग मिटा रहे हैं. ट्विटर पर कुछ लोगों ने कपड़े धोने की आदत को बरकरार रखने और इसे आत्मनिर्भर बनने का फॉर्मूला भी बताया है. 

कमर में पिस्टल लगाकर क्लास में आते थे गुरुजी, वायरल हुई फोटो तो दबंगई पड़ गई भारी

गोपाल इटालिया गुजरात में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं. 2022 गुजरात चुनावों के दौरान उनके पुराने भाषण वायरल हुए थे. इसमें उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. बीजेपी ने गोपाल इटालिया के बयानों को एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था. आप को गुजरात की 182 में से केव 5 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि वोट प्रतिशत के चलते आप राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने में सफल रही.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement