ट्रेंडिंग
Dulhey Ki Doli: दूल्हा पुराना जमाने में कहारों के कंधे पर डोली ले जाने की परंपरा से बेहद प्रभावित था और इसे दोबारा शुरू करना चाहता है.
डीएनए हिंदी: Barabanki News- आपने दुल्हन को लेने के लिए दूल्हे के हेलिकॉप्टर में बैठकर आने से लेकर करोड़ों रुपये की गाड़ियों तक में सवारी करने के किस्से बहुत सुने होंगे. लेकिन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए कहारों के कंधे पर सवार डोली में बैठकर ससुराल पहुंचा. लोग इस अनूठी बारात को देखकर दंग रह गए. बाद में उन्होंने दूल्हे के साथ जमकर फोटो क्लिक किए और उसके डोली में बैठकर सवारी करने के वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
पुरानी परंपरा को दोबारा जिंदा करने की कवायद
दरअसल यह मामला बाराबंकी जिले की तहसील सिरौलीगौसपुर के गांव खोखरपुर का है. गांव के एक युवक की शादी 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में तय हुई थी. युवक पुराने जमाने में डोली में बैठकर बारात ले जाने और दुल्हन को लाने के रिवाज का बेहद फैन था. वह इस रिवाज को अपनी शादी के जरिये दोबारा जिंदा करना चाहता था. इसी कारण उसने अपनी शादी के लिए भी डोली में बैठकर दुल्हन के घर जाने का निर्णय लिया. जब यह बारात सड़कों पर निकली तो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. हर कोई इस अनूठी बारात को देखने के लिए सड़क पर पहुंच गया. इस दौरान तमाम लोगों ने डोली के साथ सेल्फी क्लिक की तो उसकी वीडियो भी बनाई.
#Barabanki
बाराबंकी में दिखा दुर्लभ नजारा
डोली से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा
वर्षों पुरानी परंपरा की दिला दी याद
5 किलोमीटर दूर होनी थी शादी
सिरौलीगौसपुर के खोखरपुर गांव का मामला#viral #ViralVideos pic.twitter.com/msG73EbMvP— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) March 13, 2023
पढ़ें- Delhi AIIMS के डॉक्टरों ने किया कमाल, 90 सेकंड में मां की कोख के अंदर किया बच्चे के हार्ट का ऑपरेशन
डोली में ही लेकर लौटा दुल्हन
शादी के बाद दूल्हे ने अपनी दुल्हन की विदाई भी डोली में ही कराई. दुल्हन ने भी इस अनुभव को अनूठा बताया है. जब दुल्हन को साथ लेकर डोली में बैठकर दूल्हा वापस अपने गांव पहुंचा तो वहां भी सड़क पर सभी लोग दोनों तरफ खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे. हर कोई उस दुल्हन को देखना चाहता था, जिसके लिए ऐसी अनूठी विदाई का आयोजन किया गया था.
पढ़ें- इस नकाबपोश की हरकत देख याद आ जाएगी शाहिद कपूर की Farzi, देखें सड़क पर नोट बरसाने का Video
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.