Advertisement

UP: शादी से पहले दूल्हे ने की ऐसी करतूत, थाने पहुंच फूट-फूट कर रोई दुल्हन

अपने साथ हुए इस हादसे की जानकारी पाते ही दुल्हन और उसकी मां राठ थाना कोतवाली पहुंचकर दहाड़े मारकर रोने लगी.

UP: शादी से पहले दूल्हे ने की ऐसी करतूत, थाने पहुंच फूट-फूट कर रोई दुल्हन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के दिन एक दूल्हा किसी दूसरी लड़की के साथ भाग गया. एक तरफ दुल्हन के घर पर बारात का इंतजार किया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ दूल्हा घर से गायब था. काफी देर तक जब फरार दूल्हे का कुछ पता नहीं चला तो लड़केवालों ने लड़कीवालों के घर कॉल करके पूरी घटना बताई. 

अपने साथ हुए इस हादसे की जानकारी पाते ही दुल्हन और उसकी मां राठ थाना कोतवाली पहुंचकर दहाड़े मारकर रोने लगी. दरअसल महिला अकेले ही अपनी दो बेटियों को पालती थी. चार साल पहले उसने अपनी बेटी ऊषा की शादी की थी और अब जब छोटी बेटी के साथ ऐसा हुआ तो वह खुद को संभाल नहीं पाई.

यह भी पढ़ें: कीचड़ वाले रास्ते से आई थी ससुराल, नवविवाहिता ने अब BJP सांसद से मुंह दिखाई में मांग ली सड़क

उनके घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. 8 मई को घर में मंडप की रस्में थीं. बारात 10 मई को आने वाली थी. हल्दी के कार्यक्रम के बीच घर में महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं तभी दूल्हे के परिजनों ने फोन कर बारात न लाने की बात कही. इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और दूल्हे के खिलाफ तहरीर दी. अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और तुरंत ही कार्रवाई भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: अजब प्रेम कहानी! 21 साल तक पत्नी के ताबूत के बगल में सोया, हैरान कर देगी पूरी कहानी

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement