Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: दूल्हे ने अपनी शादी में की हर्ष फायरिंग, आर्मी जवान की मौत

दूल्हा मनीष मद्धेशिया अपनी शादी को लेकर इतना उत्साहित था कि बारात के दौरान हर्ष फायरिंग करने लग गया. इस दौरान पिस्टल से निकली गोली उसके दोस्त को जा लगी जिससे शख्स की मौत हो गई.

Video: दूल्हे ने अपनी शादी में की हर्ष फायरिंग, आर्मी जवान की मौत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सेना के जवान की मौत हो गई. हैरानी की बात यह रही कि फायरिंग खुद दूल्हे ने की थी. पुलिस ने आरोपी दूल्‍हे को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

पुलिस के मुताबिक, दूल्हा मनीष मद्धेशिया अपनी शादी को लेकर इतना उत्साहित था कि बारात के दौरान हर्ष फायरिंग करने लग गया. इस दौरान पिस्टल से निकली गोली उसके दोस्त को जा लगी जिससे शख्स की मौत हो गई. मृतक बाबूलाल यादव (38) आर्मी के जवान थे. जिस लाइसेंसी पिस्टल से गोली चली वह सेना के जवान बाबूलाल की ही थी. जवान बाबूलाल यादव कश्मीर में तैनात थे और छुट्टियों मनाने घर आए थे. 

ये भी पढ़ें- डिलीवरी के दौरान महिलाओं को ना हो दर्द, लाफिंग गैस सुंघा रहे डॉक्टर्स

जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर स्थित गेस्ट हाउस में मनीष मद्धेशिया की शादी थी. बाबूलाल यादव भी अपने दोस्त की खुशियों में शामिल होने पहुंचे थे. दूल्हा सज-धजकर बारात लेकर गेस्ट हाउस के लिए निकला.  इस दौरान वह इतना उत्साहित हो गया कि वह बग्घी पर ही खड़े होकर पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने लगा. 

यहां देखें वीडियो- 

ये भी पढ़ें- क्या है Abbott Mount का राज, क्यों आज भी 'डेथ बंगले' के खौफनाक इतिहास को भुला नहीं पाते लोग?

गोली लगने के बाद मौके पर मौजूद लोग जवान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.  पुलिस आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement