Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Pakistan Viral Video: पाकिस्तान में दुल्हन के घर पर प्लेन से बरसाए लाखों रुपये, लोग बोले- जिंदगी भर चुकाएगा दूल्हा

Pakistan Viral Video: पाकिस्तान में लोग एक-एक पैसे के लिए जूझ रहे हैं. ऐसे में यह फिजूलखर्ची सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो गई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है.

Latest News
Pakistan Viral Video: पाकिस्तान में दुल्हन के घर पर प्लेन से बरसाए लाखों रुपये, लोग बोले- जिंदगी भर चुकाएगा दूल्हा
Add DNA as a Preferred Source

Pakistan Viral Video: भारत ही नहीं आसपास के सभी देशों में शादी करते समय दिखावा और फिजूलखर्ची करना शान का मामला माना जाता है. भले ही आप कितनी ही गरीबी से जूझ रहे हैं, लेकिन शादी का बाजा धूम-धड़ाके से ही बजाया जाता है. शादियों में गोभी के फूल से ढकी कार हो या दूल्हा-दुल्हन को मंच तक लाने के लिए बैलगाड़ी का प्रयोग करने जैसे अजीबोगरीब कारनामे भी देखने को मिलने लगे हैं. लेकिन पाकिस्तान में एक परिवार इससे भी कहीं आगे निकल गया है. दुल्हन के परिवार को अपनी शानोशौकत दिखाने के लिए दूल्हे के परिवार ने किराये पर जहाज लेकर उसके घर के ऊपर लाखों रुपये के नोटों की बारिश कर दी. इससे पूरे इलाके में हंगामा मच गया. भूख और कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान में लोगों में यह पैसा लूटने के लिए हंगामा मच गया. आसमान से हुई नोटों की इस बारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है.

क्या दिख रहा है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन के घर के आंगन में लोगों की भीड़ जुटी हुई है. इसी दौरान उनके ऊपर से एक प्लेन बेहद नीचे उड़ान भरता है. ये देखकर हर कोई उसे ही देखने लगता है. सभी उस समय हैरान रह जाते हैं, जब प्लेन से नीचे कागजों की बारिश होने लगती है. जब ये कागज नीचे पहुंचे तो लोगों को इनके नोट होने का पता चला. इसके बाद वहां इन नोटों को लूटने के लिए हंगामा मच गया.

दूल्हे के बाप ने किया ये कारनामा
पहले माना गया कि ये कारनामा दूल्हे के दोस्तों ने किया है, लेकिन बाद में पता चला कि ये काम दूल्हे के पिता का है, जो अपने समधियों को अपनी शान दिखाना चाहते थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर सिंध प्रांत के हैदराबाद (पाकिस्तान) का बताया जा रहा था, लेकिन बाद में पता लगा कि ये घटना पंजाब के मंडी बहाउद्दीन में हुई है और यह काम दूल्हे के पिता ने किराये पर प्लेन लेकर किया है.

लोग बोले- चुकाते रहना दूल्हे राजा
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ लोग इसे फिजूलखर्ची की इंतहा बताकर आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे शादी का अनूठा तरीका बताकर प्रशंसा कर रहे हैं. कुछ लोगों ने मजा लेते हुए कहा कि पिताजी ने कर्जा लेकर पैसा उड़ा दिया, अब दूल्हे राजा जिंदगी भर भुगतते रहेंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement