Advertisement

VIRAL NEWS: दोस्तों के साथ शराब पीता रहा और नाचता रहा दूल्हा, लड़कीवालों ने ऐसे दिया झटका

मामला राजस्थान का है. लड़कीवालों का कहना था कि दूल्हे और उसके घरवालों के बर्ताव से ऐसा लग रहा था कि वह बहुत लापरवाह हैं.

VIRAL NEWS: दोस्तों के साथ शराब पीता रहा और नाचता रहा दूल्हा, लड़कीवालों ने ऐसे दिया झटका
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान के चुरु जिले में शादी के दिन मस्ती करना दूल्हे को बहुत भारी पड़ गया. दूल्हे के इस बर्ताव से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि दूल्हा ही बदल दिया. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जब दुल्हन ने देखा कि दूल्हा नशे में धुत है और अपने दोस्तों के साथ नाचता ही रहा. उसकी इस मौज मस्ती के चक्कर में बारात घंटों लेट हो गई.

यह मामला 15 मई 2022 का है. दूल्हा सुनील और उसके सभी रिश्तेदार दुल्हन के गांव पहुंचे थे. समय तय था कि रात 9 बजे बारात दुल्हन के घर के निकलेगी लेकिन दूल्हे को कोई फिक्र ही नहीं थी. वह घंटों अपने दोस्तों के साथ शराब पीता रहा और नाचता रहा. दूल्हे की पार्टी के चक्कर में बारात देर से पहुंची और शुभ मुहूर्त भी निकल गया.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने नहीं पहनाई वरमाला, गुस्साए दूल्हे ने सबके सामने पीटा

दूल्हे के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से लड़कीवाले इतने नाराज हो गए कि उन्होंने यह रिश्ता तोड़ना ही ठीक समझा. ऐन मौके पर उन्होंने लड़केवालों के शादी से साफ मना कर दिया. शादी कैंसल होने की बात से नाराज लड़केवाले राजगढ़ पुलिस स्टेशन पहुंचे और लड़कीवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी. 

लड़कीवालों का कहना था कि दूल्हे और उसके घरवालों के बर्ताव से ऐसा लग रहा था कि वह बहुत लापरवाह हैं. ऐसे में हमने अपनी लड़की के भविष्य की चिंता करते हुए यह फैसला लिया.

यह भी पढ़ें: जीना सिर्फ तेरे लिए... नागिन के गम में नाग ने भी दे दी जान, लोग बोले- ऐसा प्यार नहीं देखा

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement