Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Goa: घर में घुसकर चुराया 20 लाख रुपये का कीमती सामान, 'I LOVE YOU' लिखकर हुए फरार

चोर करीब 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य का कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे और जाते-जाते टीवी स्क्रीन पर आई लव यू मैसेज छोड़ गए थे. 

Goa: घर में घुसकर चुराया 20 लाख रुपये का कीमती सामान,  'I LOVE YOU' लिखकर हुए फरार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गोवा से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरों ने असीब जेक के घर में 1.5 लाख रुपये नकद के साथ-साथ सोने और चांदी के गहनों की चोरी को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, पीड़ित के घर से जाते-जाते चोर उनके लिए एक खास संदेश भी छोड़कर गए जिसे देख पीड़ित और परिजनों के होश उड़ गए.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार एक समारोह के लिए घर से बाहर गया था. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने बाथरूम की ग्रिल काटकर बंगले में सेंध लगाई. यहां पहले तो उन्होंने घर में रखे 1.5 लाख रुपये नकद, सोने और चांदी के गहनों पर अपना हाथ साफ किया. इसके बाद जाते-जाते टीवी सेट पर 'आई लव यू' का मैसेज भी छोड़ गए.

ये भी पढ़ें- 'Sorry' की जांच कर रही पुलिस, स्कूल से लेकर सड़क तक ढूंढे जा रहे सुराग, हैरान कर देगा पूरा मामला

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया, परिजनों को मंगलवार दोपहर 1 बजे घटना का पता चला. इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक डॉग स्क्वाड और एक फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को सुराग प्राप्त करने के लिए सेवा में लगा दिया है.

असीब जेक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, परिवार के सदस्य भाई की शादी का जश्न मना रहे थे. घटना वाले दिन सब रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने गए थे. वहीं, जब सब घर लौटे तो देखा कि बंगले में तोड़फोड़ की गई है. चोर करीब 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य का कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे और टीवी स्क्रीन पर आई लव यू मैसेज छोड़ गए थे. 

ये भी पढ़ें- नाचते-नाचते ही आ गई मौत, हैरान कर देगा Live Death का यह वीडियो

फिलहाल चोरों की तलाश जारी है. पुलिस की एक टीम घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement