Advertisement

6 साल पहले नंबर किया था ब्लॉक, इंटरव्यू देने गई थी तो बॉस निकला एक्स बॉयफ्रेंड, देखते ही लड़की हुई शॉक्ड

Viral News: रेली जौएट ने बताया कि 19 साल की थी जब उसकी मुलाकत एक शख्स से हुई थी. 6 साल तक दोनों रिलेशनशिप में रहे थे.

6 साल पहले नंबर किया था ब्लॉक, इंटरव्यू देने गई थी तो बॉस निकला एक्स बॉयफ्रेंड, देखते ही लड़की हुई शॉक्ड

Rylie Jouett

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जिस शख्स को आप सालों पहले छोड़ चुके हों और वह अचानक आपके सामने आ जाए तो शॉक्ड होना तो लाजमी है. ऐसा ही एक मामला अमेरिका में सामने आया. यहां एक लड़की जॉब के लिए कंपनी में इंटरव्यू देने गई थी लेकिन बॉस को देखकर हैरान रह गई. दरअसल, वह बॉस लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड था. जिससे उसने 6 साल पहले छोड़ दिया था और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था.

यह लड़की अमेरिका के ऑस्टिन सिटी में रहती है. इसका नाम रेली जौएट (Rylie Jouett) है. जौएट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके बताया कि जिस लड़के को उन्होंने छह साल पहले छोड़ दिया था और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था, वही इतने सालों बाद बॉस के रूप में मिला. इंटरव्यू दौरान जब उसने एक्स बॉयफ्रेंड को देखा तो वह हैरान रह गई.

रेली जौएट ने कहा कि मैं देखते ही उसे पहचान गई थी. लेकिन जॉब की जरूरत होने की वजह से इंटरव्यू को बीच में ही छोड़कर नहीं भागी और उसका सिलेक्शन हो गया. जौएट ने बताया कि जब मैं घर वापस लौटी तो मुझे अपनी पुरानी गलती का अहसास हुआ, जिसकी वजह से मैंने ऑफर को ठुकरा दिया. वो अब और कहीं जॉब कर रही है.

6 साल के रिलेशनशिप को कर दिया था खत्म
रेली जौएट ने बताया कि 19 साल की थी जब उसकी मुलाकत एक शख्स से हुई थी. बाद में दोनों की दोस्ती सीरियस रिलेशनशिप में बदल गई. 6 साल तक दोनों रिलेशन में रहे. उसका बॉयफ्रेंड इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस था और शादी करना चाहता था. लेकिन वह इससे सहमत नहीं थी.

Rylie Jouett

एक दिन अचानक जौएट ने लड़के से सारे रिश्ते खत्म कर दिए थे और लाइफ में आगे बढ़ गई थी. आज जब उसे एक्स बॉयफ्रेंड के पास नौकरी मांगने जाना पड़ा तो अपनी गलती का एहसास हुआ.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement