Advertisement

बिकनी गर्ल के बाद अब मिनी स्कर्ट में लड़की का वीडियो वायरल, दिल्ली मेट्रो में किया धमाकेदार डांस

Girl Dancing To A Punjabi Song Inside Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में डांस कर रही लड़की ने मुंह पर मास्क पहन रखा है.

बिकनी गर्ल के बाद अब मिनी स्कर्ट में लड़की का वीडियो वायरल, दिल्ली मेट्रो में किया धमाकेदार डांस

delhi metro girl dance

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली मेट्रो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. आए दिन कंटेंट क्रिएटर मेट्रो के अंदर अजीबोगरीब हरकत करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में दिल्ली मेट्रो में बिकनी गर्ल और एक कपल का किस करने का वीडियो खूब वायरल हुआ था. अब एक और नया वीडियो सामने आ गया है. जिसमें मिनी स्कर्ट में एक लड़की पंजाबी गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मेट्रो के अंदर पोल के पास खड़ी होकर डांस करती नजर आ रही है. लड़की पंजाबी गाने पर डांस मू्व्स दिखा रही है. लड़की ने रेड कलर का टॉप और मिनी स्कर्ट पहन रखी है. हालांकि, इस दौरान कई यात्री असहज भी महसूस हो रहे हैं. उसने मुंह पर मास्क लगा रखा है. जिससे उसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है.

ये भी पढ़ें- अतीक के बेटे असद की 10वीं की मार्कशीट आई सामने, देखें किस सब्जेक्ट में कितने मिले थे नंबर 

लड़की का वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो को itz__officialroy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हां मुझे पता है कि इसकी अनुमति नहीं है लेकिन मैं यह पहली बार दिल्ली मेट्रो में कर रही हूं.'

वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़की ने मोबाइल को मेट्रो के फर्श पर रखा है और उसके सामने खड़ी होकर डांस कर रही है. जिसमे बैकग्राउंड में पंजाबी सॉन्ग सुनाई दे रहा है. लड़की के इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है. हजारों लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement