Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

नई कार में नींबू-मिर्ची बांधी और नारियल फोड़ा, लोग बोले- जर्मनी के राजदूत हैं या भारत के, देखें Viral Video

German Ambassador Viral Video: जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन लगातार चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने कई बार भारतीय परंपराओं की तारीफ की है. अब एक ऐसी ही परंपरा के कारण वे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गए हैं.

Latest News
नई कार में नींबू-मिर्ची बांधी और नारियल फोड़ा, लोग बोले- जर्मनी के राजदूत हैं या भारत के, देखें Viral Video
Add DNA as a Preferred Source

German Ambassador Viral Video: भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन लगातार चर्चा में बने रहते हैं. वे कई बारत भारतीय परंपराओं और संस्कृति की भी तारीफ कर चुके हैं. मंगलवार (15 अक्टूबर) को उन्होंने एक ऐसा काम किया, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. एकरमैन ने अपने ऑफिस के लिए नई इलेक्ट्रिक कार ली है, जिसका स्वागत उन्होंने खांटी भारतीय अंदाज में कार में नींबू-मिर्ची बांधकर किया है. लोग इस वीडियो को देखकर जहां हैरान हो रहे हैं. वहीं ये भी कहते दिख रहे हैं कि ये जर्मनी के राजदूत हैं या भारत के.

क्या किया जर्मन राजदूत ने

जर्मन राजदूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने भी जारी किया है. यह वीडियो मंगलवार का ही है, जिसे जर्मन राजदूत के कार्यालय के बाहर शूट किया गया है. इस वीडियो में जर्मन राजदूत अपनी नई इलेक्ट्रिक कार का उद्घाटन करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सबसे पहले वे कार के ऊपर लगा कवर हटाते हैं. फिर आलीशान कार पर जर्मनी का राष्ट्रीय ध्वज लगाते हैं. डिप्लोमैटिक ब्लू नंबर प्लेट पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर 27 CD1 लिखा दिख रहा है. 

फिर कार के अंदर बांधा नींबू-मिर्ची

इसके बाद जर्मन राजदूत ने अपने एक सहायक से धागे में पिरोया गया नींबू-मिर्ची लिया और कार का दरवाजा खोलकर अंदर फ्रंट सीट पर बैठकर उन्होंने नींबू-मिर्ची की वह माला रियर व्यू मिरर के चारों तरफ लपेट दी. इसके बाद जर्मन राजदूत नीचे उतरे और सहायक से नारियल लेकर कार के आगे जोर से जमीन पर पटककर उसे फोड़ा. इस खांटी भारतीय अंदाज में कार की नजर उतारने के बाद उन्हें एक व्यक्ति ने बुके देकर नई कार की बधाई दी और फिर उस कार के साथ उन्होंने फोटो क्लिक कराई. 

लोगों को भा गया जर्मन राजदूत का भारतीय अंदाज

जर्मनी के राजदूत का यह भारतीय अंदाज लोगों को भी जमकर पसंद आया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो सैकड़ों लोगों ने शेयर किया है. कुछ लोगों ने इसे लेकर यह भी लिखा है कि भारतीय परंपराओं का पालन करने पर अब कुछ लोगों के पेट में इसे लेकर भी दर्द शुरू हो जाएगा. कुछ लोगों ने यह लिखकर खिंचाई भी की है कि कार इलेक्ट्रिक लेकर आ रहे हैं और नींबू-मिर्ची बांधकर स्वागत कर रहे हैं. 

बढ़ते प्रदूषण को कम करने में योगदान देने की चाहत

जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने इलेक्ट्रिक कार लेने का कारण भी स्पष्ट किया है. ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा कि जर्मनी और भारत आपसी संबंधों, दोस्ती व साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं. सर्दी में प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है. इसे कम करने में मुझे लगा कि हमें भी योगदान देना चाहिए. मेरे ऑफिस को नई ई-कार मिल गई है, जिससे प्रदूषण नहीं होगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement