ट्रेंडिंग
शायद बच्चे को बिस्कुट खाता देख खरगोश के मुंह में पानी आ जाता है. तभी तो उसने बच्चे के साथ यह खेल कर दिया.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो बहुत ही वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चा आराम से बैठकर बिस्कुट खाने की कोशिश कर रहा था लेकिन इतने में उसका सारा मजा किरकिरा हो जाता है. बच्चे का मजा किरकिरा करता है एक खरगोश जो शायद खुद भी भूखा था तभी तो उसका ध्यान बच्चे के बिस्कुट पर गया. वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चा अपनी सीट पर बैठकर आराम से बिस्कुट खा रहा था. जैसा कि आप देख रहे हैं बच्चा छोटा है. वह धीरे-धीरे कोशिश कर ही रहा था कि इतने में एक खरगोश उसके पास आ जाता है.
खरगोश देखता है कि बच्चा कोशिश कर रहा है. शायद उसे देखकर खरगोश के मुंह में भी पानी आ जाता है. वह तुरंत आगे बढ़ता है और बच्चे के हाथ से बिस्कुट लेकर भाग जाता है. बच्चा हैरान रह जाता है वह पीछे मुड़कर देखता और खरगोश भागते-भागते झाड़ियों में घुस जाता है.
यह भी पढ़ें: Stunt Video: चलते-चलते हवा में उछल गई कार, ड्राइवर ने यूं करवाई 'सेफ लैंडिंग'
Thanks and bye.. 😅 pic.twitter.com/F5BwFirDMa
— Buitengebieden (@buitengebieden) May 20, 2022
इस वायरल वीडियो को 4.9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो देखकर बच्चे की मासूमियत पर प्यार लुटा रहे हैं. वहीं कुछ लोग खरगोश की फुर्ती देखकर हैरान हैं. किस तरह वह कॉन्फिडेंस के साथ बच्चे के पास आया और बिस्कुट छीन कर भाग गया.
यह भी पढ़ें: OMG! रोज कुत्ते का यूरीन पीती है यह लड़की, खूबसूरती से जुड़ी है वजह
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.