Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

मिल गया कुंभकरण! ऐसा सोया कि पुलिस की मदद से दोस्तों ने दरवाजा तोड़कर जगाया, वीडियो Viral

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो किसी बॉयज हॉस्टल का लग रहा है.

मिल गया कुंभकरण! ऐसा सोया कि पुलिस की मदद से दोस्तों ने दरवाजा तोड़कर जगाया, वीडियो Viral
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कहते हैं कि वो दोस्त ही क्या जिनके बीच मस्ती-मजाक न हो. हालांकि कई बार यह मजाक इतना बढ़ जाता है कि लेने के देने पड़ जाते हैं. दोस्तों के बीच मौज-मस्ती का कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को only._.sarcasm_ नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है जिसे अब तक 3k से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसके साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो किसी बॉयज हॉस्टल का लग रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक कमरे के बाहर कई लड़कों की भीड़ है. इनमें से कुछ लड़के ठहाके भी लगा रहे होते हैं. मामला यह था कि इन लड़कों का एक दोस्त काफी देर से हॉस्टल के कमरे से बाहर नहीं निकला था. अंदर से दरवाजा बंद था इसलिए किसी को कुछ पता भी नहीं चल पा रहा था. लड़कों ने पहले तो कमरे के अंदर मौजूद अपने दोस्त को कई फोन किए लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस स्टेशन फोन घुमा डाला. फिर क्या था, शिकायत मिलने के बाद पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए. पहले तो उन्होंने भी खूब दरवाजा खटखटाया लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो मजबूरन उन्हें दरवाजा तोड़ना पड़ा. इसके बाद तो जो हुआ उसे देख आप हफ्तों तक ठहाके लगाने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- पंजाबी शादी में बज रहा था तेज म्यूजिक, शिकायत पर पहुंची पुलिस खुद करने लगी डांस, वीडियो Viral

दरअसल जैसे ही पुलिसकर्मी और लड़के के दोस्त कमरे के अंदर जाते हैं तो देखते हैं कि लड़का घोड़े बेचकर सो रहा था. हालांकि उसने जैसे ही अपने कमरे में भीड़ देखी वो उठकर खड़ा हो गया. लड़का एक पल के लिए तो समझ ही नहीं पाता है कि यहां हो क्या रहा है. वह घबराकर पुलिसकर्मी से पूछता है, 'क्या हो गया सर?' इसपर पास खड़े उसके दोस्त जोर से हंसने लगते हैं. पुलिसकर्मी के कहने पर लड़का अपना फोन चेक करता है तो देखता है कि दोस्तों ने उसे कई फोन किए लेकिन वह इतनी गहरी नींद में था कि उसे कुछ पता ही नहीं चला. तब जाकर उसे मामला समझ में आया.

यहां देखें वीडियो:


वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़के के सारे दोस्त उसकी हरकत पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं. वहीं वीडियो देख लोग भी हैरान हैं. यूजर्स इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये कौन सा नशा है भाई' तो दूसरे ने शख्स की तुलना कुंभकरण से कर डाली. 

ये भी पढ़ें- Tejasswi Prakash बनीं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, Shehnaaz Gill ने भी बनाई लिस्ट में जगह

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement