Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: हर तरह की धुन पर मटककर नाचता है यह तोता, क्यूटनेस देख आप भी हो जाएंगे फैन

वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कई यूजर्स ने इसपर हंसने वाले और हार्ट इमोजी रिएक्ट किए हैं.

Video: हर तरह की धुन पर मटककर नाचता है यह तोता, क्यूटनेस देख आप भी हो जाएंगे फैन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों की मस्ती वाले तमाम तरह के वीडियो वारयल होते रहते हैं. आपने भी डॉग्स और कैट्स के कई फनी वीडियो देखे होंगे लेकिन आज जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे देख आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे. दरअसल इन दिनों डांसिंग बर्ड (Dancing Bird) का एक वीडियो लोगों की बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में तोता फोन के रिंगटोन की हर धुन पर अपना यूनीक डांस (Bird Dancing On Ringtone) करते नजर आ रहा है. यह वीडियो इतना मजेदार है कि महज चार दिनों के अंदर लाखों बार देखा जा चुका है. साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है. वीडियो देख लोग हैरान हैं. वे यकीन नहीं कर पा रहे हैं आखिर ऐसा कैसा मुमकिन हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में एक सफेद रंग का पैरेट दिखाई दे रहा है. वीडियो की शुरुआत में सफेद पंखों और काली चोंच वाले इस पैरेट को देखकर लगता है कि ये भी आम तोतों की तरह बोलकर या गाकर सुनाएगा लेकिन ऐसा  नहीं है. ये तोता आम तोतों से थोड़ा अलग है. वो गाना या बोलना नहीं बल्कि संगीत की अलग-अलग धुन पर अलग तरह से थिरकना जानता है. 

ये भी पढ़ें- Video: बच्चों को प्लेटफॉर्म पर फेंका और फिर खुद चलती ट्रेन से लगा दी छलांग, वीडियो देख कांप उठेंगे आप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे तोते का ओनर अपने मोबाइल में अलग-अलग रिंगटोन बजा रहा है और तोता म्यूजिक के हिसाब से डांस के स्टेप बदल रहा है. वीडियो काफी मजेदार है. इसे fgnszgn नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन लिखा गया है, 'ये देखकर मुझे हंसी आई.' 

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें- Salary के बदले सोना दे रही है यह कंपनी, कहा- भविष्य में बढ़ जाएंगे पैसे

वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कई यूजर्स ने इसपर हंसने वाले और हार्ट इमोजी रिएक्ट किए हैं. वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि कोई हाथ से तोते को डांस करा रहा है. अब सच्चाई चाहे जो हो लेकिन इसे देखकर लोगों के चेहरे पर एक स्माइल जरूर आ गई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement