Advertisement

टीवी पर न्यूज पढ़ते हुए अचानक बेहोश हो गई एंकर, पहली भी लाइव शो में खराब हो चुकी है तबीयत

Viral News: वेदर रिपोर्ट के दौरान महिला रिपोर्ट तबीयत खराब होने के चलते बेहोश हो गई थी. इसके चलते रिकॉर्डेड प्रोग्राम चलाया गया था.

टीवी पर न्यूज पढ़ते हुए अचानक बेहोश हो गई एंकर, पहली भी लाइव शो में खराब हो चुकी है तबीयत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान एंकर एलिसा कार्सन (Alissa Carlson) अचानक बेहोश गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एलिसा शनिवार को सुबह 7 बजे तैयार थीं और इस दौरान ही तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं. एलिसा तेजी से सेट के फ्लोर पर गिर गईं. लाइव शो में हुई इस घटना को लेकर बवाल मच गया और लोग एंकर की तबीयत को लेकर सवाल पूछने लगे.

बता दें कि इस घटना को लेकर सीबीएस न्यूज चैनल के सेट पर दोनों ही एंकर्स घबरा गईं. इससे पहले वेदर रिपोर्ट को लेकर एंकर्स ने एलिसा को न्यूज पढ़ने के लिए इंट्रोड्यूस किया था. ऐसे में एलिसा कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उनका संतुलन बिगड़ गया था और वह अपनी कुर्सी से गिर गईं थीं.

भाभी का रेप करता रहा शख्स और पत्नी बनाती रही वीडियो, मुंह न खोले इसलिए दिलाई भगवान की कसम

रिकॉर्डेड शो का किया गया प्रसारण

इस घटना के कुछ घंटों बाद CBS लॉस एंजिल्स के उपाध्यक्ष और समाचार निदेशक माइक डेलो स्ट्रिटो ने TMZ को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया और कहा, ''आज सुबह हमारे 7 बजे के समाचार प्रसारण के दौरान हमारी सहयोगी एलिसा कार्लसन बीमार हो गईं."

चैनल के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा, "मैं उसके सहकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने एलीसा को सांत्वना देने और 911 पर कॉल करने के लिए तत्काल कार्रवाई की.  अलीसा का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है और हम सभी उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. 

यूपी में अग्निपथ भर्ती के लिए आए युवक का पुलिस ने किया एनकाउंटर? कोर्ट ने दिए जांच के आदेश  

2014 में सेट कर दी थी उल्टी

वहीं एलिसा ने फेसबुक में अपनी हेल्थ का अपडेट देते हुए कहा है कि वह अब पहले से ठीक हो रही हैं. बता दें कि साल 2014 में एलिसा किसी दूसरे चैनल में थीं और उस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें उल्टी आ गई थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement