Advertisement

Gujarat: बेटे ने टब में किया पेशाब, बाप ने मां के सामने ही कर डाला यह काम...

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में शख्स ने बताया कि हत्या की पहली रात साहिल ने उसे दो थप्पड़ मारे थे. इसके अलावा उसने टब में पेशाब भी किया था. पिता को यह भी संदेह था कि लड़के ने उसकी जेब से कुछ पैसे भी चुराए हैं.

Gujarat: बेटे ने टब में किया पेशाब, बाप ने मां के सामने ही कर डाला यह काम...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरात से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपने 19 साल के बेटे को सोते समय कुल्हाड़ी से काट डाला.  मामला गुजरात के नवसारी का बताया जा रहा है. हत्या का कारण पूछे जाने पर आरोपी पिता का कहना था कि बेटे ने टब में पेशाब किया था. इसके अलावा पिता को यह भी शक था कि बेटे ने उसकी जेब से पैसे चुराए हैं.

इधर, घटना के बाद मृतक की मां चंचलबेन पटेल ने नवसारी जिले के खेरगाम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में उन्होंने बताया, 'सुबह करीब 6 बजे मैं रसोई में खाना बना रही थी. मेरा पति नींद से तो जाग गया था लेकिन बिस्तर से नहीं उठा था. वहीं पास ही में हमारा 19 साल का बेटा साहिल सो रहा था. यह देख मैं वापस रसोई में चली गई. तभी मैंने बड़ी तेज आवाज सुनी. आवाज सुनकर जैसे ही मैं बेटे के पास पहुंची तो देखा कि मेरे पति के हाथ में कुल्हाड़ी है. कुल्हाड़ी से खून टपक रहा था. उसने मेरे बेटे की गर्दन पर दो-तीन बार कुल्हाड़ी से वार किया था. साहिल कुछ बोल नहीं रहा था. खून से लथपथ था. बिस्पर पर खून ही खून था'

ये भी पढ़ें- Bangkok: 109 जानवरों को सूटकेस में भरकर ला रही थी भारतीय महिलाएं, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

मृतक की मां ने आगे बताया, 'साहिल को ऐसे देखकर मैं कांप गई थी. मैंने बाहर जाकर लोगों से मदद मांगी तब पड़ोसियों ने एम्बुलेंस बुलाई. हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मेरा बच्चा जा चुका था. मैने अपने पति से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया. वह कुछ नहीं बोला, बस वहीं फर्श पर बैठ गया.'

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता भागूभाई को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में शख्स ने बताया कि हत्या की पहली रात साहिल ने उसे दो थप्पड़ मारे थे. इसके अलावा उसने टब में पेशाब भी किया था. पिता को यह भी संदेह था कि लड़के ने उसकी जेब से कुछ पैसे भी चुराए हैं.

ये भी पढ़ें- CBSE 10th-12th Result 2022 Kab Ayega? इस दिन खत्म होगा इंतजार, जानें पूरी डिटेल  

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी एस. एस. मल ने बताया कि आरोपी भागूभाई को गिरफ्तार कर लिया गया है और साहिल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement