Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट चलाते हैं Elon Musk, आखिर क्यों पड़ी इसकी जरूरत ?

Elon Musk ने अपने एक भारतीय दोस्त से बातचीत में बताया कि उनका एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट है. साथ ही इसके सीक्रेट होने की वजह भी बताई.

एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट चलाते हैं Elon Musk, आखिर क्यों पड़ी इसकी जरूरत ?

एलन मस्क 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. डेली शेड्यूल भले ही बिजी रहता हो लेकिन वह एक शख्स के ट्वीट का रिप्लाई करना कभी मिस नहीं करते. यह उनकी कोई गर्लफ्रेंड या मां नहीं बल्कि पुणे में रहने वाला एक सॉफ्टवेयर डेवलपर है. मस्क के इस इंडिन दोस्त का नाम प्रणय पाथोले है. मस्क, प्रणय को नियमित रूप से जवाब देते हैं. इसी पर चुटकी लेते हुए मस्क ने 23 मई को एक ट्वीट किया. 

प्रणय ने 22 मई को लिखा, सबको लगता है कि एलन मस्क मेरा ट्विटर अकाउंट चला रहे हैं. और यह सच है. वह एक बहुत ही व्यस्त आदमी हैं, रॉकेट बना रहे हैं, जीवन को मल्टीप्लेनेटरी बना रहे हैं. भविष्य के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियां बना रहे हैं. सुरंग खोद रहे हैं और किसी तरह वह कई ट्विटर अकाउंट चलाने के लिए समय भी निकालते हैं...हां.

यह भी पढ़ें:  फिल्मी स्टंट ने पहुंचाया जेल, जब्त हुईं दो फॉर्च्यूनर और एक बाइक

इस बातचीत में एलन भी आए और लिखा, हाहा मेरे पास एक बर्नर ट्विटर अकाउंट भी नहीं है. हां एक सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट है ताकि मैं वे लिंक देख सकूं जो मेरे दोस्त मुझे भेजते हैं. दोनों की इस बातचीत में कई लोगों ने हिस्सा लिया. आप भी इस पूरी बातचीत को ट्विटर पर पढ़ सकते हैं.

बता दें कि ट्विटर पर पाथोले के 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. एलन मस्क और प्रणय पाथोल ट्विटर पर दोस्त हैं. प्रणय टीसीएस में काम करते हैं और ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं. 

यह भी पढ़ें:  बच्चे के हाथ से बिस्कुट छीन कर भागा खरगोश, चालाकी देखता रह गया मासूम

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement