ट्रेंडिंग
आप देखेंगे कि कुछ लोगों का एक ग्रुप हाथी के बाड़े के करीब खड़ा था. हाथी भी अपनी सूंड आगे कर सभी को एंटरटेन कर रहा था लेकिन अचानक गुस्से में आ गया.
डीएनए हिंदी: जानवरों का कोई भरोसा नहीं होता. मूड में हों तो मस्ती और अगर किसी बात से नाराज हो जाएं तो कुछ पता नहीं कि क्या कर बैठें. हाथी के गुस्से वाली इस वायरल वीडियो को लीजिए. इस लड़की क्या मालूम था कि उसका तस्वीर लेना हाथी को गुस्सा दिला सकता है. वह बेचारी तो बस एक मोमेंट को कैप्चर करने की कोशिश कर रही थी लेकिन हाथी नाराज हो गया.
वीडियो में आप देखेंगे कि कुछ लोगों का एक ग्रुप हाथी के बाड़े के करीब खड़ा था. हाथी भी अपनी सूंड आगे कर सभी को एंटरटेन कर रहा था. इतने में एक लड़की हाथी की तस्वीर लेने के लिए फोन ऊपर करती है. जैसे ही हाथी की नजर तस्वीर लेती लड़की पर पड़ती है वह अपनी सूंड से उसे जोर का थप्पड़ मारता है. हाथी का धक्का इतनी जोर से लगता है कि लड़की सीधे पीछे की ओर गिरती है. वो तो अच्छा हुआ कि उसके पीछे उसका एक दोस्त मौजूद था और वह नीचे गिरने से बच गई.
यह भी पढ़ें: OMG! 11 लाख रुपये खर्च कर कुत्ता बना इंसान, अब पहचान नहीं पा रहे घरवाले
लड़की पीछे गिरती है और उसका फोन नीचे गिर जाता है. फोन नीचे गिरा देख हाथी अपनी सूंड से उठाने की कोशिश करता है. ऐसा लग रहा है कि अगर यह फोन हाथी की पकड़ में आ जाता तो वह इसे भी पटककर चकनाचूर कर देता.
“Come a little closer!” pic.twitter.com/EfDjl4EoW0
— CCTV_IDIOTS (@cctv_idiots) May 22, 2022
यह भी पढ़ें: Paragliding के दौरान बीच हवा में टूटी रस्सी, 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे 3 लोग
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.